आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि, मैच से पहले विराट कोहली का एक नया लुक इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विराट की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी। फैंस इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कमाल बता रहे थे। अब खुद कोहली ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है।
कोहली ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई एक ब्रांड वीडियो के दौरान विराट कोहली ने साफ कर दिया कि उनका यह स्टाइलिश हेयरकट असली है। उन्होंने बताया कि वायरल हो रही तस्वीरें कोई AI जनरेटेड फेक फोटो नहीं हैं, बल्कि उन्होंने सच में अपने बालों के साथ यह नया एक्सपेरिमेंट किया है। आज रात जब विराट मैदान पर उतरेंगे, तो फैंस उनके इस शार्प फेड और नए अवतार को लाइव देख सकेंगे।
फिल साल्ट और रजत पाटीदार की मस्ती वायरल वीडियो में केवल विराट ही नहीं, बल्कि आरसीबी के नए खिलाड़ी फिल साल्ट भी चर्चा में रहे। एक मजेदार बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर आप साल्ट (नमक) हैं, तो आपकी शुगर (चीनी) कौन है? , तो साल्ट ने तुरंत कप्तान रजत पाटीदार की ओर इशारा कर दिया।
खिलाड़ियों के बीच की यह जुगलबंदी दिखाती है कि आरसीबी का ड्रेसिंग रूम इस सीजन काफी रिलैक्स्ड है।
फैंस के लिए अनफिल्टर्ड सरप्राइज आमतौर पर फैंस केवल खिलाड़ियों का मैदान पर सीरियस अंदाज ही देख पाते हैं। लेकिन इस बार स्टार खिलाड़ियों का ऐसा अनफिल्टर्ड और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। विराट, फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर जैसे सितारों का यह कूल अवतार टीम के बढ़ते आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।
अब सबकी निगाहें आज रात के मैच पर हैं। क्या कोहली का यह नया लुक और आरसीबी का रिलैक्स्ड एटिट्यूड उन्हें जीत दिला पाएगा? यह देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
Virat Kohli on his new haircut 👀🔥
— ND Sport (@SportsByND) March 27, 2026
Fresh look, same killer mindset ⚡
Sharp fade, sharper focus — King’s ready to dominate 🖤👑
New season, new vibe… but the hunger stays the same.#ViratKohli #KingKohli #IPL2026 #RCB pic.twitter.com/q5veslMFuN
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मिडिल ईस्ट संकट पर भारत अलर्ट: ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर सरकार ने कसी कमर
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
1008 रामभक्तों का अयोध्या महा-संगम : भक्ति के सैलाब में डूब बिलासपुर, हर दिल में राम
क्या PSL की चमक फीकी पड़ गई है? IPL के आगे नतमस्तक हुए खिलाड़ी और कमेंटेटर
IPL 2026: खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद की जबरदस्त वापसी, ईशान-अनिकेत के दम पर RCB को मिला 202 रनों का लक्ष्य
राम के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: बीरभूम में बीजेपी पर बरसे अभिषेक बनर्जी, रैली के मंच में लगी आग
मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत के लिए राहत: तेल से लदे दो और जहाज होर्मुज पार कर सुरक्षित निकले
विदाई: रेमंड के कंप्लीट मैन और अदम्य साहसी विजयपत सिंघानिया नहीं रहे