पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा अपने चरम पर है। बीरभूम के लाभपुर में तृणमूल कांग्रेस की रैली के दौरान राजनीति और सुरक्षा, दोनों पर सवाल खड़े हो गए। अभिषेक बनर्जी के भाषण के तुरंत बाद मंच का एक हिस्सा आग की लपटों में घिर गया।
मंच पर अचानक फैली आग की लपटें अभिषेक बनर्जी का संबोधन खत्म होते ही मंच के एक कोने में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई साजिश है।
केवल राम नवमी पर ही हिंसा क्यों? रैली में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और जंगीपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए पूछा कि बंगाल में दुर्गा पूजा, ईद और क्रिसमस तो शांति से बीत जाते हैं, लेकिन राम नवमी के दौरान ही हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें क्यों आती हैं?
भाजपा को बताया उपद्रवियों की पार्टी बनर्जी ने आरोप लगाया कि राम नवमी के जुलूसों में भाजपा बाहरी गुंडों को लेकर आती है, जो तलवारें लहराते हैं और शराब पीकर माहौल खराब करते हैं। उन्होंने तंज कसा कि अयोध्या के बाद अब बंगाल की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, भाजपा का मतलब ही उपद्रव है। वे त्योहारों को ढाल बनाकर बंगाल की शांति भंग कर रहे हैं।
एसआईआर और आवास योजना पर केंद्र को घेरा अभिषेक ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के नाम हटा दिए हैं, जिससे आम जनता को लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
साथ ही, आवास योजना का फंड रोकने को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। अभिषेक ने वादा किया कि केंद्र की मदद के बिना भी राज्य सरकार अगले 6 महीनों में हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराएगी।
बंगाल में सियासत गरमाई एक तरफ तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर बाहरी गुंडों को लाने का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार आक्रामक बनी हुई है। बीरभूम की इस घटना ने चुनावी माहौल में एक नई चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन आग लगने के कारणों पर क्या रिपोर्ट पेश करता है।
*Bengal has always celebrated together.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 28, 2026
From Durga Puja to Christmas, from Eid to Guru Nanak Jayanti, this is a land where festivals are moments of unity, not division. For decades, people of all faiths have joined in shared celebrations without fear or conflict. That is Bengal’s… pic.twitter.com/KsMptGS90C
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 21 घंटे के मेगा ब्लॉक से थमेगी रफ्तार, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
IPL 2026: डेब्यू में ही बरपा जैकब डफी का कहर, 13 गेंदों पर नहीं दिया एक भी रन
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का दो-टूक: जो भारतीयों के हित में, वही हमारी नीति
मधेपुरा: रामनवमी का जश्न बना मातम, कार नदी में गिरी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
आरसीबी का भावुक कदम: 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देकर मैदान पर उतरी टीम
देश के 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
रंग बदलने वाली गेंद की दलील: पीएसएल में फजीहत पर शाहिद अफरीदी का अजीबोगरीब बचाव
बिहार में मौसम का विकराल रूप: आज 12 जिलों में येलो अलर्ट, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता
दिल्ली में पानी का हाहाकार: चंद्रावल प्लांट फेल, इन इलाकों में अब दिन में बस एक बार आएगा नल