ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश को आज अपना पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिला। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात तो की ही, साथ ही मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुए वैश्विक संकट पर भी देश का रुख साफ कर दिया।
दुनिया में संकट, भारत पर असर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने से अधिक समय से पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इस संघर्ष के कारण कई देश भोजन, ईंधन, पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं।
आम जनता पर नहीं पड़ने देंगे बोझ प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए उन क्षेत्रों पर निर्भर है जो इस संघर्ष से सीधे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय संकट का बोझ हमारे आम परिवारों या किसान भाइयों और बहनों की जेब पर न पड़े।
विकास की रफ्तार थमेगी नहीं संकट के बावजूद देश की विकास यात्रा को लेकर पीएम आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल के हफ्तों में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। भारत अपनी इच्छाशक्ति के बल पर चुनौतियों का सामना कर रहा है और विकास की गति को कम नहीं होने दिया गया है।
विपक्ष को नसीहत: देशहित सर्वोपरि अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने आग्रह किया कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी दलों को देश के हित में बात करनी चाहिए।
पीएम ने जोर देकर कहा, जो भारतीयों के हक में है, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। संकट के इस दौर में हमें एकजुट होकर देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए।
*Greater Noida, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, You can all see how concerned the entire world is today. A war has been going on in West Asia for over a month. Because of this war, many countries are facing crises related to essential commodities such as food,… pic.twitter.com/8VileJ5dfu
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की कार पर बमबारी, मौत
दिल्ली में पानी का हाहाकार: चंद्रावल प्लांट फेल, इन इलाकों में अब दिन में बस एक बार आएगा नल
चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर: दो अधिकारी बर्खास्त, आयोग ने माना बड़ी चूक
देश के 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
LPG की टेंशन खत्म: भारत पहुंचा जग वसंत , तेल संकट पर अमेरिका से आई राहत की खबर
मंत्री जी, प्रोफेसर तो बन गए लेकिन राजनीति विज्ञान के बुनियादी पाठ में ही फेल हो गए!
IPL 2026: आरसीबी का धमाकेदार आगाज, हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदकर डिफेंडिंग चैंपियन ने भरी हुंकार
ईरान का अमेरिका-इजरायल को अल्टीमेटम: दोपहर 12 बजे तक माफी मांगो, वरना अमेरिकी यूनिवर्सिटीज पर होगा हमला
RCB को बड़ा झटका: SRH के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो सकते हैं तूफानी ओपनर फिल साल्ट
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 21 घंटे के मेगा ब्लॉक से थमेगी रफ्तार, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द