दक्षिणी लेबनान में इजरायली रक्षा बल (IDF) की एक भीषण एयरस्ट्राइक में तीन पत्रकारों की मौत हो गई है। हमले का निशाना पत्रकारों की कार बनी, जो पूरी तरह से नष्ट हो गई। मृतकों की पहचान अली शोएब, फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी के रूप में हुई है। फातिमा और मोहम्मद सगे भाई-बहन थे।
IDF का दावा: पत्रकार बना था आतंकवादी हमले के बाद IDF ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अली शोएब एक पत्रकार की आड़ में हिजबुल्लाह के लिए काम कर रहा था। सेना के मुताबिक, अली अल-मनार नेटवर्क के लिए रिपोर्टिंग करता था, लेकिन असल में वह हिजबुल्लाह की रदवान फोर्स का सदस्य था।
इजरायली सेना का आरोप है कि अली शोएब पत्रकारिता की आड़ में छिपकर दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की सटीक लोकेशन की जानकारी हिजबुल्लाह को साझा कर रहा था। IDF ने इसके सबूत के तौर पर हमले का वीडियो भी जारी किया है।
आखिरी रिपोर्टिंग का वीडियो आया सामने इस हमले में जान गंवाने वाली फातिमा फतूनी अल-मायादीन नेटवर्क से जुड़ी थीं, जबकि उनके भाई मोहम्मद फतूनी फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। घटना से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये सभी पत्रकार दक्षिणी लेबनान के युद्धग्रस्त इलाकों में अपनी अंतिम रिपोर्टिंग करते दिख रहे हैं।
लेबनान ने जताई कड़ी आपत्ति पत्रकारों की मौत पर लेबनान के राष्ट्रपति ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों और युद्ध के नियमों का गंभीर उल्लंघन करार दिया है। वहीं, स्थानीय समर्थकों और कुछ मीडिया समूहों ने अली शोएब को एक निष्पक्ष पत्रकार बताया है और IDF के दावों को युद्ध अपराधों को सही ठहराने की साजिश करार दिया है।
वर्तमान में दक्षिण लेबनान में जारी हिंसा के बीच, पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
IDF CONFIRMS KILLING JOURNALIST ALI SHOEIB: served as terrorist in Hezbollah under guise of journalist for Al-Manar network
— RT (@RT_com) March 28, 2026
Releases footage of strike that ALSO killed Al-Mayadeen’s Fatima Ftouni https://t.co/d9cpgdyEps pic.twitter.com/6T3g9HcboF
असम में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन: 90 सीटों के साथ फिर बनाएंगे बीजेपी सरकार
रामनवमी पर फूलों की उम्मीद, बदले में मिला पत्थर: देश के कई राज्यों में रामभक्तों पर जानलेवा हमले
IPL 2026: विराट कोहली से छूटा आसान कैच, अनुष्का शर्मा के रिएक्शन ने लूटी महफिल
रेमंड साम्राज्य के द कंप्लीट मैन विजयपत सिंघानिया का निधन, शून्य से शिखर तक का सफर
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: प्रेस जैकेट में दिखे पत्रकारों को बनाया निशाना, 3 की मौत
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गूंजा शोर, आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
नालंदा में गमगीन माहौल: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही बिलख पड़ी पत्नी, बच्चों के आंसू नहीं थमे
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? मध्य पूर्व में अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा
ईरान-इजरायल जंग के बीच इस्लामाबाद में इस्लामिक NATO की जुटान, क्या रुक पाएगा युद्ध?
घर, बिजनेस और गोल्ड लोन अब चंद क्लिक में; इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की नई सुविधा से आसान हुई राह