गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में अपना दो दिवसीय दौरा एक भव्य रोड शो के साथ शुरू किया। गुवाहाटी की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए 90 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगा।
विकास और शांति का दावा रोड शो के दौरान शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम का कायापलट हुआ है। उन्होंने कहा, असम अब उग्रवाद, बम विस्फोट और गोलीबारी से मुक्त हो चुका है। राज्य को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिला है और यह पूरे पूर्वोत्तर में शिक्षा और स्वास्थ्य का नया केंद्र बनकर उभरा है।
प्रमुख उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन शाह का यह रोड शो जलुकबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, न्यू गुवाहाटी, दिसपुर और दिमोरिया विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित किया गया था। खुद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और विभिन्न एनडीए उम्मीदवारों ने इस शक्ति प्रदर्शन में गृह मंत्री के साथ हिस्सा लिया।
दो किलोमीटर लंबा रोड शो यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज मैदान से शुरू होकर नेपाली मंदिर तक चला। करीब दो किलोमीटर लंबे इस सफर में गृह मंत्री ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
असम में चुनावी बिसात बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को प्रस्तावित हैं। वोटों की गिनती 4 मई, 2026 को होगी। शाह के इस आक्रामक चुनाव प्रचार से साफ है कि बीजेपी अपने विकास एजेंडे को लेकर जनता के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
#WATCH | Assam: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Guwahati
— ANI (@ANI) March 28, 2026
Polls in Assam will be held on April 9, with counting of votes scheduled for May 4, 2026. pic.twitter.com/BatruYZhRh
# ऑस्ट्रेलिया में खून सा लाल हुआ आसमान, क्या सच में करीब आ गई कयामत? देखें डरावना वीडियो
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी
फिल सॉल्ट का सुपरमैन कैच देख दंग रह गए विराट कोहली, मैदान पर मचा बवाल
ईरान का बड़ा हमला: होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तानी तेल टैंकर तबाह, दी खुली चेतावनी
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
विजयपत सिंघानिया: आसमान नापने वाला उद्योगपति, जो निजी जिंदगी में रह गया अकेला
देश के 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
हवा में उड़ते बाज बने फिल साल्ट; आरसीबी के लिए लपका साल का सबसे यादगार कैच
IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी पारी से गूंजा चिन्नास्वामी, RCB को मिला 202 रनों का विशाल लक्ष्य
नहीं रहे रेमंड को नई पहचान देने वाले दिग्गज उद्योगपति विजयपत सिंघानिया