मुंबई: भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
आज होगा अंतिम संस्कार परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, विजयपत सिंघानिया को अंतिम विदाई आज (29 मार्च) दी जाएगी। दोपहर 1:30 बजे मुंबई के एलडी रुपारेल मार्ग स्थित हवेली में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैसे छोटी मिल बनी ग्लोबल ब्रांड 4 अक्टूबर 1938 को जन्मे विजयपत सिंघानिया ने 1980 में रेमंड की कमान संभाली थी। उन्होंने न केवल इस कंपनी को संभाला, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में द कंप्लीट मैन और फील्स लाइक हेवन जैसे विज्ञापन अभियानों ने ब्रांड को देश-विदेश में मशहूर कर दिया। उन्होंने रेमंड को एक छोटी टेक्सटाइल मिल से बदलकर भारत की सबसे बड़ी सूट और टेक्सटाइल कंपनी बना दिया।
साहसी और बहुमुखी व्यक्तित्व विजयपत सिंघानिया केवल एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक उत्साही एविएटर भी थे। उन्होंने 67 साल की उम्र में हॉट एयर बैलून से सबसे अधिक ऊंचाई तक जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वे मुंबई के शेरिफ भी रहे और साल 2006 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
पिता-पुत्र के बीच का चर्चित विवाद विजयपत सिंघानिया का आखिरी वक्त पारिवारिक कलह की छाया में रहा। 2015 में उन्होंने अपनी 37% हिस्सेदारी गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी, जिसकी उस समय कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये थी। इसके बाद संपत्ति और रहने के ठिकाने को लेकर पिता-पुत्र में गंभीर विवाद हुआ।
विजयपत सिंघानिया ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है। एक समय भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में गिने जाने वाले सिंघानिया को बाद के वर्षों में दक्षिण मुंबई में किराए के मकान में रहना पड़ा। उन्होंने खुद इस बात का अफसोस जताया था कि सबकुछ बेटे के नाम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच दूरियां कम होती देखी गई थीं।
RIP. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/nGtOGAEtHt
— Gautam Singhania (@SinghaniaGautam) March 28, 2026
सऊदी क्राउन प्रिंस पर डोनाल्ड ट्रंप की अमर्यादित टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
क्या भारत में खत्म होने वाला है गैस और तेल का स्टॉक? जानिए क्या है वायरल दावे की सच्चाई
IPL 2026: आरसीबी के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? जानें भावुक कर देने वाली वजह
हवा में उड़ते बाज बने फिल साल्ट; आरसीबी के लिए लपका साल का सबसे यादगार कैच
खुशखबरी: एमपी के 19 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं पर मिलेगा शानदार बोनस!
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
रंग बदलने वाली गेंद की दलील: पीएसएल में फजीहत पर शाहिद अफरीदी का अजीबोगरीब बचाव
राम के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: बीरभूम में बीजेपी पर बरसे अभिषेक बनर्जी, रैली के मंच में लगी आग
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन, एक युग का हुआ अंत