पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) का आगाज शर्मनाक विवादों के साथ हुआ है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया में पाकिस्तान क्रिकेट की किरकिरी करा दी।
मैच के दौरान सफेद गेंद बनी लाल मैच के शुरुआती दो ओवरों में ही गेंद का रंग सफेद से बदलकर लाल हो गया। जांच में सामने आया कि खिलाड़ियों की जर्सी का रंग छूटकर गेंद पर लग रहा था। इस तकनीकी खामी और लचर प्रबंधन के कारण सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर थू-थू हो रही है।
अफरीदी का तर्क: यह नई तकनीक है इस भारी बेइज्जती के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अफरीदी ने इस शर्मनाक स्थिति को तकनीक का नाम दे दिया है।
उनका दावा है, लोगों को लगता है कि जर्सी का रंग छूट रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। पीएसएल में हम एक अनोखी गेंद इस्तेमाल कर रहे हैं जो पावरप्ले के बाद रंग बदल लेती है। यह दुनिया की किसी भी लीग में पहली बार हुआ है और पाकिस्तान ऐसा करने वाला पहला देश है।
सिर्फ गेंद नहीं, साउंड क्वालिटी भी बनी मजाक पीएसएल में विवाद सिर्फ गेंद के रंग तक सीमित नहीं है। मैच के दौरान कमेंट्री की साउंड क्वालिटी भी बेहद खराब रही, जिससे प्रशंसकों का गुस्सा और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर यूजर इस टूर्नामेंट को जोक बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के पास खेल की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के बजाय, अपनी गलतियों को इनोवेशन (नवाचार) नाम देने का हुनर है। यह पहली बार नहीं है जब पीएसएल की क्वालिटी पर सवाल उठे हों, लेकिन इस बार अफरीदी के अजीबोगरीब बचाव ने इसे और अधिक विवादित बना दिया है।
🚨 SHAHID AFRIDI SAID PAKISTAN PRODUCED NEW BALL IN PSL 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 28, 2026
Shahid Afridi Said 🗣️
People might think the ball is turning pink Because the jersey color of rubbing off but that s not true. We are using a unique ball in the PSL that changes color after the powerplay, giving a… pic.twitter.com/OtbmEAEQJB
घर, बिजनेस और गोल्ड लोन अब चंद क्लिक में; इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की नई सुविधा से आसान हुई राह
क्या निगमबोध घाट पर गैस की किल्लत? अंतिम संस्कार को लेकर फैली अफवाहों का सच आया सामने
बिहार में मौसम का विकराल रूप: आज 12 जिलों में येलो अलर्ट, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता
फिल सॉल्ट का सुपरमैन कैच देख दंग रह गए विराट कोहली, मैदान पर मचा बवाल
अब घर के सारे काम करेगा रोबोट! चीन की नई टेक्नोलॉजी ने बदली जिंदगी
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन?
क्या PSL की चमक फीकी पड़ गई है? IPL के आगे नतमस्तक हुए खिलाड़ी और कमेंटेटर
राम के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: बीरभूम में बीजेपी पर बरसे अभिषेक बनर्जी, रैली के मंच में लगी आग
ईरान के द्वीपों पर अमेरिका की अंतिम प्रहार वाली रणनीति, क्या होर्मुज में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
मुंबई से गिरफ्तार फर्जी म्यूजिक डायरेक्टर: पटना के डॉक्टर को लगाया 70 लाख का चूना