अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि भारत के पास अब केवल 5 से 10 दिनों का ही तेल रिजर्व बचा है। इस अफवाह ने आम लोगों के बीच पैनिक पैदा कर दिया है।
सरकार ने क्या कहा? वायरल हो रहे दावों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कोई भी कमी नहीं है। आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित है, जिस पर सरकार बारीकी से नजर रखे हुए है।
कितना सुरक्षित है भारत का स्टॉक? सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के पास कुल 74 दिनों की रिजर्व क्षमता है। वर्तमान में देश के पास करीब 60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और भूमिगत गुफाओं (Underground Caverns) में रखा रणनीतिक भंडार शामिल है। यह स्टॉक देश की जरूरत को देखते हुए पर्याप्त है।
अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी असत्यापित खबर पर विश्वास न करें। ईंधन की उपलब्धता से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल सरकार के आधिकारिक और सत्यापित माध्यमों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की गलत सूचनाएं जनमानस में अनावश्यक डर पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं।
🚨 Several social media posts are claiming that India has only 5-10 days of oil reserves left .#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 28, 2026
❌ This claim is #Misleading.
✅ There is No shortage of petrol, diesel, or LPG anywhere in the country. The fuel supply situation remains stable, secure, and… pic.twitter.com/MyfohywBfQ
गुवाहाटी में शाह का शक्ति प्रदर्शन: बोले- असम में 90 सीटें जीतकर तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
IPL 2026: प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं, फिर भी मचाया कोहराम; देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी ने पलटा मैच
देश के दो ही खलनायक: मुसलमान और सवर्ण! बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल
ऑपरेशन थिएटर बना अखाड़ा: मरीजों की जान से खेल रहे डॉक्टर, सर्जरी कॉम्पिटिशन का वीडियो वायरल
मंत्री जी, प्रोफेसर तो बन गए लेकिन राजनीति विज्ञान के बुनियादी पाठ में ही फेल हो गए!
ममता बनर्जी के हथियार वाले बयान पर चुनाव आयोग सख्त, रिपोर्ट तलब
राम के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: बीरभूम में बीजेपी पर बरसे अभिषेक बनर्जी, रैली के मंच में लगी आग
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ कुर्बानी का विवादित वीडियो, क्या है कनेक्शन?
RCB को बड़ा झटका: SRH के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो सकते हैं तूफानी ओपनर फिल साल्ट