दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापटनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। 161 यात्रियों से भरी इस फ्लाइट के इंजन में आई खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
क्या हुआ था विमान के साथ? विशाखापटनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-579 (बोइंग 737-800) जब लैंडिंग की तैयारी कर रही थी, तभी विमान के नंबर 1 इंजन में तेज वाइब्रेशन महसूस हुआ। पायलट ने समझदारी दिखाई और इन-फ्लाइट शटडाउन (इंजन बंद) का फैसला लिया।
10:39 बजे बजी खतरे की घंटी विमान में समस्या की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया। सुबह 10:39 बजे फुल इमरजेंसी लागू की गई। अग्निशमन विभाग को 10:53 बजे सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां रनवे 28 पर तैनात कर दी गईं। राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी 161 यात्री बाल-बाल बच गए।
DGCA ने शुरू की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में CFM-56 इंजन लगा था। सुरक्षा के मद्देनजर विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। एयरक्राफ्ट की गहन जांच और तकनीकी सुधार के लिए इसे वर्कशॉप में भेज दिया गया है, और DAS (NR) के माध्यम से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
लगातार बढ़ रही घटनाएं यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली एयरपोर्ट पर इस तरह की इमरजेंसी देखी गई है। पिछले महीने ही स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान को भी इंजन में खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था। बोइंग 737 विमानों में इंजन संबंधी समस्याओं की बढ़ती घटनाओं ने विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
*A flight made an emergency landing at Delhi Airport. According to the fire department, all are safe and no damage has been reported. The fire department received information about the emergency landing at 10:53 AM and immediately dispatched fire tenders. The flight landed safely:… pic.twitter.com/y60JZ1I9pQ
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
IPL 2026: आरसीबी की आक्रामक शुरुआत, विराट-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद
मधेपुरा: रामनवमी का जश्न बना मातम, कार नदी में गिरी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?
IPL 2026: कोहली-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी हैदराबाद, RCB ने धमाकेदार आगाज के साथ दर्ज की बड़ी जीत
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 21 घंटे के मेगा ब्लॉक से थमेगी रफ्तार, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
IPL 2026: विराट की जीत वाली फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो, जैकब डफी ने लिया T20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला!
नोएडा को अशुभ मानने वालों पर बरसे PM मोदी, बोले- मुझे भी डराया गया था
IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
G7 समिट: पेरिस में मैक्रों और जयशंकर की अहम बैठक, वैश्विक संकटों पर मंथन