मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। तेल और पेट्रोलियम उत्पादों से लदे दो बड़े मर्चेंट जहाज रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।
नेवी का सुरक्षा कवच सूत्रों के मुताबिक, इन जहाजों की सुरक्षा को लेकर भारतीय नौसेना पूरी तरह सतर्क है। भारतीय ध्वज वाले इन जहाजों को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए नौसेना के जंगी जहाज अलर्ट मोड पर हैं और लगातार इनकी निगरानी कर रहे हैं।
ईरान ने दी विशेष अनुमति ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिलहाल ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों के चलते ईरान ने भारतीय जहाजों को इस मार्ग से सुरक्षित गुजरने की विशेष अनुमति दी है। इसके लिए भारत को कोई अतिरिक्त टैक्स भी नहीं देना पड़ रहा है।
आपूर्ति की स्थिति नियंत्रण में सरकार ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक तनाव का असर देश में ईंधन की आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हाल ही में एलपीजी से लदे कई जहाज भी इसी सुरक्षित मार्ग से भारत पहुंच चुके हैं।
भारत का स्ट्रैटेजिक बफर तैयार पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भारत की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है। भारत के पास कुल 74 दिनों की रिजर्व क्षमता है, जिसमें वर्तमान में 60 दिनों का वास्तविक स्टॉक कवर मौजूद है। इतना ही नहीं, अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की खरीद का प्रबंध भी पहले ही सुनिश्चित किया जा चुका है।
वैश्विक आपूर्ति पर पैनी नजर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। बावजूद इसके, भारत 41 से अधिक वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से लगातार कच्चा तेल प्राप्त कर रहा है। आने वाले दिनों में कुछ और जहाजों के भी इसी रास्ते से भारत पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत के लिए पेट्रोलियम प्रोडक्ट ले जा रहे दो और मर्चेंट जहाज़ होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे हैं। इंडियन नेवी के जंगी जहाज़ उन्हें मदद देने के लिए तैयार हैं। जल्द ही और जहाज़ों के आने की उम्मीद है: सोर्स pic.twitter.com/cCtcO01PJT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
देश के दो ही खलनायक: मुसलमान और सवर्ण! बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल
धुरंधर-2 की सफलता के बीच वायरल हुआ रणवीर सिंह का पहला ऑडिशन, संघर्ष की कहानी देख फैंस हुए इमोशनल
IPL 2026: चिन्नास्वामी में किंग का राज, सनराइजर्स के खिलाफ विराट कोहली के घातक आंकड़े
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गूंजा शोर, आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मिडिल ईस्ट में सुलगती जंग: भारत की तैयारियों पर सरकार का फ्लैग मार्च
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
गद्दे पर गिरकर भी कैच नहीं पकड़ पाए बाबर आजम, इंटरनेट पर जमकर खिंचाई
PSL 2026: ऑन-कैमरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को नीचा दिखाने पर भड़के फैंस, मुश्ताक अहमद की हो रही आलोचना
नरक में स्वागत है: ईरान ने दी अमेरिकी सैनिकों को खुली धमकी, ताबूत में ही लौटोगे
RCB बनाम SRH: क्या चिन्नास्वामी में इतिहास रचेंगे ईशान-अभिषेक-हेड? पहले ही मैच में 300 रनों का लक्ष्य!