पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 अपनी खेल की गुणवत्ता से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में है। टूर्नामेंट की शुरुआत पहले ही जर्सी के रंग बदलने जैसी अजीबोगरीब घटनाओं से हुई थी, और अब पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर मुश्ताक अहमद के व्यवहार ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मैच से पहले एक शो के दौरान, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क जब एडम जैम्पा के लिए पिच पर राय मांग रहे थे, तब मुश्ताक अहमद ने बातचीत का रुख मोड़ते हुए कॉर्क पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। मुश्ताक ने कॉर्क को याद दिलाया कि उन्होंने अपने करियर में कितनी बार उन्हें आउट किया था।
मुश्ताक की बातें सुनकर डोमिनिक कॉर्क असहज नजर आए। उन्होंने बार-बार बात को पिच और गेंदबाजी की रणनीति पर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन मुश्ताक अपनी बात दोहराते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर फैंस मुश्ताक के व्यवहार को बचकाना और अप्रोफेशनल बता रहे हैं।
कॉर्क ने विनम्रता से पिच के बारे में सलाह मांगी, तो मुश्ताक ने कहा, जैम्पा को कुछ बताने से पहले मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने आपको कितनी बार आउट किया है? टेस्ट, वनडे और फर्स्ट क्लास मैचों में भी। मेरी याददाश्त बहुत अच्छी है।
कॉर्क ने स्थिति को संभालते हुए कहा, मैं बल्लेबाजी करने नहीं आया था, टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर ध्यान दें। लेकिन मुश्ताक उन्हें टोकते रहे, जिससे साफ लग रहा था कि वे जानबूझकर कॉर्क को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
इस घटना के बाद एक्स (ट्विटर) पर फैंस काफी नाराज दिखे। एक यूजर ने लिखा, यह किस तरह का बचकाना व्यवहार है? यह बहुत ही अजीब और असभ्य है। वहीं अन्य लोगों ने मुश्ताक अहमद को सलाह दी कि उन्हें एक पेशेवर मंच पर शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए था।
गौरतलब है कि कॉर्क और मुश्ताक दोनों ही अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन शो के दौरान मुश्ताक का यह अंदाज खेल भावना के विपरीत माना जा रहा है।
🚨🚨Mushtaq Ahmed embarrassed dominic cork on camera
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 27, 2026
- i meam he was just simply asking him a question and all of sudden Mushtaq Ahmed just embarrassed him,
• Lack of manners or what ? pic.twitter.com/5Uw0VcFGX0
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
ट्रंप के बिगड़े बोल: MBS के लिए इस्तेमाल की अभद्र भाषा, सऊदी प्रिंस के सामने खड़ी हुई बड़ी शर्मिंदगी
आरसीबी का भावुक कदम: 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देकर मैदान पर उतरी टीम
ई-गवर्नेंस का नया युग: सीएम फडणवीस का त्रिसूत्री फार्मूला बदल देगा महाराष्ट्र का प्रशासनिक चेहरा
खुशखबरी: एमपी के 19 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं पर मिलेगा शानदार बोनस!
मिडिल ईस्ट में सुलगती जंग: भारत की तैयारियों पर सरकार का फ्लैग मार्च
सड़क पर सांडों की जबरदस्त कुश्ती , वीडियो देख लोग बोले- ये कहीं भी शांत नहीं रह सकते
जेवर एयरपोर्ट: दिल्ली दौड़ने की मजबूरी खत्म, अब घर के पास मिलेंगे रोजगार के ये शानदार मौके!
क्या ल्यारी में शूट हुई धुरंधर 2 ? सुबह 4 बजे आदित्य धर के आने के दावे से मचा हड़कंप
खुशबू सुंदर के पति सुंदर सी की राजनीति में एंट्री, लव जिहाद के आरोपों का कर चुके हैं सामना