अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। रियाद में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव शिखर सम्मेलन में ट्रंप की यह टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है।
सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने क्राउन प्रिंस का मजाक उड़ाते हुए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें मेरा... (अपमानजनक शब्द) चूमना पड़ेगा। उन्होंने सोचा था कि मैं बस एक और अमेरिकी राष्ट्रपति हूं, जिसका देश पतन की ओर है। पर अब उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना ही होगा।
ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे सऊदी अधिकारी असहज स्थिति में आ गए हैं। हालांकि, विवाद बढ़ता देख ट्रंप ने बाद में अपना लहजा नरम किया। उन्होंने एमबीएस को स्मार्ट और नॉर्मल व्यक्ति बताते हुए दावा किया कि अब दुनिया अमेरिका को एक शक्तिशाली और हॉट देश के रूप में देख रही है।
इसी सम्मेलन में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका मिडिल ईस्ट को ईरानी आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल से मुक्त करने के बहुत करीब है। उन्होंने ईरान को मिडिल ईस्ट का बुली करार देते हुए कहा कि अब ईरान पीछे हट रहा है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में ईरान ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है।
सऊदी अरब और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी दशकों पुरानी है, जो मुख्य रूप से तेल, सुरक्षा और ईरान विरोधी नीतियों पर टिकी है। हालांकि, कूटनीतिक मंच पर सार्वजनिक रूप से की गई इस तरह की टिप्पणी दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत संबंधों पर सवाल उठा रही है।
विश्लेषकों का मानना है कि भले ही यह टिप्पणी वायरल हो गई हो, लेकिन दोनों देशों के बीच गहरे आर्थिक और सैन्य हित इस विवाद को बहुत ज्यादा नहीं बढ़ने देंगे। फिर भी, ट्रंप का यह बेबाक अंदाज अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई बहस को जन्म दे रहा है।
🤣🇸🇦🇺🇸🇮🇷 Trump talking about Saudi Crown Prince Mohammed Bin Salman:
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinklle) March 28, 2026
“He didn’t think he would be kissing my ass, he really didn’t. And now he has to be nice to me. He better be nice to me” pic.twitter.com/ILnTU2hI6c
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम: कल आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’, IMD की चेतावनी
नहीं रहे रेमंड को नई पहचान देने वाले दिग्गज उद्योगपति विजयपत सिंघानिया
किंग बनने चले थे, कार्टून बन गए : बाबर आजम का एड शूट वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने लगाई क्लास
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
ट्रंप की भद्दी टिप्पणी से हड़कंप: क्या सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बिगड़ेंगे अमेरिका के रिश्ते?
क्या LPG के सरकारी दावे सिर्फ कागजों में? मुंबई की सड़कों पर सिलेंडर के लिए मची हाहाकार
दिल्ली में पानी का हाहाकार: चंद्रावल प्लांट फेल, इन इलाकों में अब दिन में बस एक बार आएगा नल
वेस्ट एशिया संकट पर सरकार अलर्ट: राजनाथ सिंह ने कमान संभालते ही बनाई सुरक्षा रणनीति
IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी पारी से गूंजा चिन्नास्वामी, RCB को मिला 202 रनों का विशाल लक्ष्य
राम नवमी के जुलूस में बीजेपी विधायक की हवाई फायरिंग , मच गई अफरा-तफरी