दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने कल के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज शाम से ही दिल्ली और नोएडा के आसमान में घने बादलों का डेरा है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं महसूस की जा रही हैं।
कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह से लेकर शाम तक गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
30 मार्च को भी राहत नहीं मौसम का यह उतार-चढ़ाव सिर्फ कल तक सीमित नहीं रहेगा। 30 मार्च को भी मौसम सामान्य रहने के आसार कम हैं। इस दिन अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
क्यों बदल रहा है मौसम? IMD विशेषज्ञों का कहना है कि यह असामान्य बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से है। 15 मार्च से ही ये मौसमी सिस्टम उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहे हैं। ये सिस्टम सामान्य से कम ऊंचाई पर गुजर रहे हैं, जिसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के तापमान और हवाओं पर पड़ रहा है।
इन राज्यों पर भी असर दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम सक्रिय है। कश्मीर घाटी में कल कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अतिरिक्त बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
लगातार हो रही इस बूंदाबांदी और बादलों के डेरे का सकारात्मक असर राज्य की वायु गुणवत्ता (AQI) पर भी पड़ रहा है, जिससे प्रदूषण में कमी दर्ज की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय मौसम के अपडेट पर नजर रखें।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 28, 2026
मुख्य बिंदु
उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसमें 29 और 30 मार्च को चरम गतिविधि होने की संभावना है और 30 मार्च 2026 को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फ़बारी होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी… pic.twitter.com/MDZ8SJwzZl
संन्यास के बाद मैदान पर आर अश्विन की धमाकेदार वापसी, इस विदेशी लीग में दिखाएंगे अपना जादू
अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर निशाना साधो : ईरान का इजरायल-अमेरिका पर तीखा तंज
IPL 2026: विराट कोहली से छूटा आसान कैच, अनुष्का शर्मा के रिएक्शन ने लूटी महफिल
रेमंड साम्राज्य के द कंप्लीट मैन विजयपत सिंघानिया का निधन, शून्य से शिखर तक का सफर
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
राम नवमी के जुलूस में बीजेपी विधायक की हवाई फायरिंग , मच गई अफरा-तफरी
कनाडा में खत्म होगा खालिस्तानी प्लेग्राउंड : बिल C-9 से नकेल कसने की तैयारी
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर गूंजा क्रिकेट का शोर, पर 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: प्रेस जैकेट में दिखे पत्रकारों को बनाया निशाना, 3 की मौत
विराट कोहली की फ्लाइंग किस और अनन्या बिड़ला का रिएक्शन: चिन्नास्वामी में छाई आरसीबी की आतिशी जीत!