आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी : अमेरिका को ईरानी सेना की सीधी चेतावनी
News Image

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। ईरानी सेना ने रविवार को अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में अमेरिकी सेना ने कोई भी जमीनी कार्रवाई या द्वीपों पर कब्जा करने की कोशिश की, तो अंजाम बेहद भयानक होंगे।

अमेरिकी सैनिक बनेंगे शार्क्स का भोजन ईरान के सैन्य मुख्यालय खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहीम जुल्फिकारी ने एक कड़ा वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी सैनिक खाड़ी में उतरे, तो वे वहां की शार्क्स का भोजन बन जाएंगे। ईरान का यह आक्रामक रुख साफ कर रहा है कि वह युद्ध की स्थिति में पीछे हटने के मूड में नहीं है।

ट्रंप की कमजोर नस पर सीधा प्रहार ईरानी जनरल ने इस बयान के जरिए सीधे डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। जुल्फिकारी ने आरोप लगाया कि ट्रंप पूरी तरह से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, ईरानी प्रवक्ता ने ट्रंप के निजी अतीत पर हमला करते हुए दावा किया कि एपस्टीन केस से जुड़ाव के कारण उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दबाव की वजह से ट्रंप ईरान के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहे हैं।

पेंटागन की तैयारी पर ईरान की नजर यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब खबरें हैं कि अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) पिछले कुछ हफ्तों से ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान की योजना बना रहा है। इन योजनाओं में खर्ग आइलैंड और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे रणनीतिक इलाकों पर कार्रवाई शामिल हो सकती है।

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक किसी भी सैन्य तैनाती को आधिकारिक मंजूरी नहीं दी है। लेकिन ईरान की इस आक्रामक बयानबाजी ने पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वाशिंगटन इस धमकियों का क्या जवाब देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट पड़ा भारी, चप्पल पहनने पर भड़के लोग, जमकर हुई मारपीट

Story 1

अयोध्या में रामलला का बाल स्वरूप देख भावुक हुए भक्त, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बिखेरा जादू

Story 1

विराट कोहली का क्यूट मोमेंट: ईशान किशन के साथ मैदान पर हुई मस्ती वायरल

Story 1

खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?

Story 1

केंद्र की सुरक्षा छोड़ें, राज्य देगा संरक्षण : अभिषेक बनर्जी की हुमायूं कबीर और अधीर चौधरी को खुली चुनौती

Story 1

खुद को संभाल न सके, चले हैं दुनिया बचाने: होर्मुज पर पाक की फ्लॉप डिप्लोमेसी

Story 1

IPL 2026: क्या विराट कोहली फिर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान? अंबाती रायडू ने की बड़ी मांग

Story 1

इजरायल की दादागिरी: वेस्ट बैंक में CNN की टीम पर तानी बंदूकें, घंटों तक बंधक बनाकर रखा

Story 1

धुरंधर 2 का जलवा: नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड!

Story 1

10 साल बाद फिर गूंजा ऊना कांड: राहुल गांधी ने न्याय के मुद्दे पर घेरी BJP