दादरी, नोएडा: समाजवादी पार्टी ने आज दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और पीएम मोदी के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने अखिलेश पर नोएडा आने से डरने का आरोप लगाया था।
जितनी चाय नहीं पी, उससे ज्यादा बार आया नोएडा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने कहा कि कल कुछ लोग नोएडा आए थे और दावा कर रहे थे कि वो नोएडा आने से डरते हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, जितनी उन दोनों ने मिलकर अब तक चाय नहीं पी होगी, उससे ज्यादा बार मैं अपने कार्यकर्ताओं के घर नोएडा आ चुका हूं।
मेट्रो से लेकर विकास तक, हमारा काम दिखता है अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने दिल्ली को नोएडा से जोड़ने के लिए मेट्रो दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए वे केवल बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने सपा सरकार पर नोएडा को लूट का एटीएम बनाने का आरोप लगाया था।
अपने छोटे वाले एटीएम का हिसाब तो दें पीएम के लूट के एटीएम वाले बयान पर पलटवार करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, हम तो 10 साल से सत्ता में नहीं हैं। सरकार में बैठे लोग हैं, उन्हें अपने छोटे वाले एटीएम का हिसाब तो देना चाहिए। इस एटीएम ने तो पूरी दुनिया को परेशान किया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोगों की ए अक्षर पर ज्यादा मेहरबानी है, शायद इसीलिए उन्हें एटीएम की याद आ रही है।
पीडीए सिर्फ नारा नहीं, एक आंदोलन है रैली में अखिलेश यादव ने जोर दिया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सिर्फ एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि एक बड़ा आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है, वही पीडीए है। उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, वे हमारा दर्द कभी नहीं समझ सकते।
मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण रैली से पहले अखिलेश यादव ने मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा का गंगाजल से प्रतीकात्मक शुद्धिकरण भी किया। इस आयोजन को आगामी चुनाव के लिहाज से सपा की बड़ी ताकत प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
*हम लोग तो 10 साल से सरकार में नहीं है, कम से कम अपने छोटी वाली एटीएम का तो हिसाब किताब कर लेते। इस एटीएम ने पूरी दुनिया को परेशान किया होगा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 29, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, दादरी pic.twitter.com/YEmLOsM3Gn
अब घर के सारे काम करेगा रोबोट! चीन की नई टेक्नोलॉजी ने बदली जिंदगी
विक्टिम कार्ड पर संग्राम: ममता बनर्जी ने अमित शाह को मेडिकल रिपोर्ट देखने की दी खुली चुनौती
IPL 2026: क्या अभिषेक-हेड की विस्फोटक जोड़ी बनी SRH की कमजोरी? पहले ही मैच में खुली पोल
यूपी में मौसम का अलर्ट : लखनऊ समेत 24 जिलों में 4 दिन आंधी-बारिश का कहर, किसानों के लिए चेतावनी
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? मध्य पूर्व में अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा
ट्रंप का ब्रह्मास्त्र : ईरान पर जमीनी हमले के लिए तैयार USS त्रिपोली , क्या थम जाएगा युद्ध?
IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : केरल में भावुक हुए पीएम मोदी, LDF-UDF पर साधा तीखा निशाना
इजरायल की दादागिरी: वेस्ट बैंक में CNN की टीम पर तानी बंदूकें, घंटों तक बंधक बनाकर रखा
5% लोग कर रहे 95% का शोषण , दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया सरकारी शो