दिल्ली पुलिस ने अपने ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शाहदरा जिले की पुलिस ने 50 लाख रुपये मूल्य के 320 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोन्स को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है।
अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल इस ऑपरेशन को 1 जनवरी 2026 से डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा की देखरेख में शुरू किया गया था। पुलिस ने रिकवरी के लिए पारंपरिक IMEI सर्च और CDR विश्लेषण के साथ-साथ भारत सरकार के CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया। केवल CEIR पोर्टल की मदद से ही 75 मोबाइल ट्रैक किए गए।
दूसरे राज्यों तक फैला जाल इन मोबाइल फोन्स की बरामदगी दिल्ली तक ही सीमित नहीं रही। पुलिस की विशेष टीमों ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में भी छापेमारी की। इन राज्यों से फोन बरामद कर दिल्ली पुलिस ने अपनी तत्परता का परिचय दिया है।
13 विशेष टीमों का गठन ऑपरेशन की सफलता के लिए शाहदरा जिले के विभिन्न थानों की 13 विशेष टीमों का गठन किया गया था। सबसे ज्यादा 88 मोबाइल शाहदरा थाने से, 68 जीटीबी एन्क्लेव से और 51 सीमापुरी थाने की टीम ने बरामद किए। इसके अलावा आनंद विहार, फर्श बाजार और गीता कॉलोनी समेत अन्य थानों की टीमों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कैसे खोए थे ये फोन? बरामद किए गए 320 फोन्स का ब्यौरा चौंकाने वाला है:
क्या बोले अधिकारी? संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत सिंगला ने डीसीपी शाहदरा की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 1,600 से अधिक मोबाइल फोन ट्रेस किए जा चुके हैं, जिनमें से 320 को प्राथमिकता के साथ रिकवर कर मालिकों तक पहुंचाया गया है। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जब लोगों को उनके खोए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी देखते ही बनती थी।
Delhi: Under Operation Vishwas 2026 in Shahdara District, Joint CP Dr. Ajit Singla says, I appreciate the efforts of the DCP Shahdara team. With the cooperation of technical teams and all the police stations, they managed to trace 1,600 stolen mobile phones, of which 320 have… pic.twitter.com/WD0la589Oj
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
मेरी चापलूसी कर रहे हैं MBS : ट्रंप का सऊदी प्रिंस पर कटाक्ष, फिर बताया शानदार योद्धा
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन?
IPL 2026: RCB फैंस की मौज, जर्सी पहनकर बैठिए ऑटो में और सफर होगा मुफ्त!
ऑपरेशन थिएटर बना खेल का मैदान: पाकिस्तान में डॉक्टरों की सर्जरी रेस देख दंग रह गई दुनिया
धुरंधर 2 का जलवा: रणवीर सिंह की फिल्म ₹800 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार
ईरान की खुली धमकी: अमेरिकी सैनिक आए तो ताबूत में ही वापस लौटेंगे
होटल के कमरे में सोते समय गर्दन के पास फन फैलाकर बैठा था कोबरा, रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल
वैश्विक संकट और भारत की मजबूती: मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा?
IPL 2026: कोहली-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी हैदराबाद, RCB ने धमाकेदार आगाज के साथ दर्ज की बड़ी जीत
ईरान की घेराबंदी: समुद्र में उतरा अमेरिका का USS त्रिपोली , 3500 मरीन कमांडोज के साथ बदलेगा जंग का रुख