पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का विज्ञापन अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार और आयोग को 3 दिन की मोहलत दी है।
3 दिन का अल्टीमेटम छात्र नेता दिलीप कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि 31 मार्च तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो अभ्यर्थी दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अब अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे चुका है और वे किसी भी हाल में आंदोलन को बाध्य होंगे।
आयोग और शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च के आंदोलन के दौरान आयोग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शिक्षा विभाग से अधियाचना वापस ले ली गई थी, जिसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा, लेकिन मार्च खत्म होने को है और स्थिति जस की तस है।
शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। उन्होंने साफ कहा कि अब सरकार और विभाग के किसी भी आश्वासन पर अभ्यर्थियों को भरोसा नहीं रहा। उनका मानना है कि जानबूझकर बहाली प्रक्रिया में देरी की जा रही है ताकि भर्ती को टाला जा सके।
बेगूसराय में होगी बड़ी बैठक आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने के लिए 30 मार्च को बेगूसराय में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें शिक्षक भर्ती के अलावा लाइब्रेरियन, दारोगा और सिपाही भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थी शामिल होंगे और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।
परीक्षा कैलेंडर बनाम हकीकत आयोग के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, TRE-4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच प्रस्तावित है और परिणाम नवंबर 2026 में आने हैं। कैलेंडर में मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का संकेत था, लेकिन नोटिफिकेशन जारी न होने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
*3 दिन में TRE 4 का विज्ञापन जारी हो नही तो फिर महा आंदोलन होगा - छात्र नेता दिलीप pic.twitter.com/eGMumYIZio
— Dileep kumar - Student Leader (@DileepY51270176) March 28, 2026
विदाई: रेमंड के कंप्लीट मैन और अदम्य साहसी विजयपत सिंघानिया नहीं रहे
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
अयोध्या में राम मंदिर के पास भीषण अग्निकांड: महायज्ञशाला जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी
PSL 2026: ऑन-कैमरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को नीचा दिखाने पर भड़के फैंस, मुश्ताक अहमद की हो रही आलोचना
देश के दो ही खलनायक: मुसलमान और सवर्ण! बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल
बंगाल चुनाव: अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार, जारी की 15 साल के काले कारनामों की चार्जशीट
राम के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: बीरभूम में बीजेपी पर बरसे अभिषेक बनर्जी, रैली के मंच में लगी आग
IPL 2026: फिल साल्ट का सुपरमैन अवतार, एक हाथ से पकड़े दो नामुमकिन कैच
नालंदा में गमगीन माहौल: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही बिलख पड़ी पत्नी, बच्चों के आंसू नहीं थमे
मिडिल ईस्ट संकट पर भारत अलर्ट: ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर सरकार ने कसी कमर