IPL 2026: फिल साल्ट का सुपरमैन अवतार, एक हाथ से पकड़े दो नामुमकिन कैच
News Image

IPL 2026 के पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपनी फील्डिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मैच में साल्ट ने दो ऐसे कैच लपके, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया।

हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा पारी के 14वें ओवर में रोमाचंक मोड़ आया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने मिड विकेट की ओर एक शक्तिशाली शॉट खेला। गेंद बाउंड्री पार जाने ही वाली थी कि साल्ट ने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया। हालांकि, इस कैच पर विवाद हुआ और थर्ड अंपायर ने बारीकी से जांच की, लेकिन अंत में इसे क्लीन कैच माना गया। क्लासेन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ईशान किशन के लिए बने काल 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर साल्ट ने अपनी फुर्ती का जो नमूना पेश किया, वह कैच ऑफ द टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बन गया है। ईशान किशन ने पॉइंट की तरफ शॉट खेलकर तेजी से रन बटोरने की कोशिश की, लेकिन साल्ट ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर हवा में ही एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया।

ईशान की शानदार पारी पर फिरा पानी ईशान किशन ने इस मैच में हैदराबाद के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की तूफानी पारी खेली। ईशान की इसी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही, लेकिन साल्ट की फील्डिंग ने निश्चित रूप से उन्हें और बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

फिल साल्ट की यह फिटनेस और फील्डिंग आरसीबी के लिए टूर्नामेंट में एक बड़ा सकारात्मक संकेत है। सोशल मीडिया पर उनके इन दोनों कैचों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आईपीएल 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, चेज मास्टर का 4000 रनों का जादुई आंकड़ा पार

Story 1

क्या LPG के सरकारी दावे सिर्फ कागजों में? मुंबई की सड़कों पर सिलेंडर के लिए मची हाहाकार

Story 1

खुशखबरी: एमपी के 19 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं पर मिलेगा शानदार बोनस!

Story 1

IPL 2026: आरसीबी की आक्रामक शुरुआत, विराट-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद

Story 1

ईरान-इजरायल जंग के बीच इस्लामाबाद में इस्लामिक NATO की जुटान, क्या रुक पाएगा युद्ध?

Story 1

चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर: दो अधिकारी बर्खास्त, आयोग ने माना बड़ी चूक

Story 1

पश्चिम एशिया का बढ़ता तनाव: भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह की हाई-लेवल बैठक में बनी भविष्य की रणनीति

Story 1

मुश्ताक अहमद की बदतमीजी: लाइव टीवी पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को किया सरेआम बेइज्जत!

Story 1

वेलकम टू हेल : ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ज़मीनी हमले की कोशिश करने वाले सैनिक सिर्फ ताबूत में लौटेंगे

Story 1

क्या ल्यारी में शूट हुई धुरंधर 2 ? सुबह 4 बजे आदित्य धर के आने के दावे से मचा हड़कंप