आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने साबित कर दिया कि उन्हें किंग कोहली और बॉस क्यों कहा जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
चेज करते हुए कोहली का विराट रिकॉर्ड इस मैच में कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 181.57 रहा। इस पारी के साथ ही विराट आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा (Run Chase) करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम चेज करते हुए कुल 4027 रन दर्ज हैं।
टॉप 5 लिस्ट में दिग्गजों का दबदबा आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली सबसे ऊपर हैं। इस विशेष क्लब में अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी बोलबाला है:
मैच का हाल: आरसीबी का पूर्ण दबदबा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने हैदराबाद को 201 रनों पर रोक दिया। हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 80 और अनिकेश वर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत दमदार रही। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल (61) और रजत पाटीदार (31) की बदौलत आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 202 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
जैकब डफी रहे जीत के नायक आरसीबी की इस शानदार जीत में डेब्यू करने वाले गेंदबाज जैकब डफी का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज एक मजबूत दावेदार की तरह किया है।
Elegance 🤝 Authority
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
🎥 Virat Kohli treating Bengaluru with his masterclass 👌
Which was your favourite out of the two? ✍️
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets | @imVkohli pic.twitter.com/7PDI6SldbD
MI vs KKR: वानखेड़े में बरपाएंगे कहर, ये 5 खिलाड़ी छीन लेंगे कोलकाता से जीत
IPL 2026: आरसीबी के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? जानें भावुक कर देने वाली वजह
IPL 2026: हेनरिक क्लासेन का विकेट या अंपायरिंग की चूक? पहले ही मैच में मचा बवाल
वेलकम टू हेल : ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ज़मीनी हमले की कोशिश करने वाले सैनिक सिर्फ ताबूत में लौटेंगे
असम में गूंजा जोहार : हेमंत सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल, तीर-धनुष के सहारे जीत का दावा
क्या निशांत कुमार शॉक एब्जॉर्बर बनकर थामेंगे नीतीश की विरासत? आनंद मोहन का तीखा हमला
चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर: दो अधिकारी बर्खास्त, आयोग ने माना बड़ी चूक
फ्यूचर सीएम की तलाश: क्या नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे बिहार की कमान? पटना में मची सियासी हलचल
वो सिनेमा है एक्चुअली , धुरंधर 2 पर छिड़ी प्रोपेगेंडा की बहस पर पियूष मिश्रा ने दी दो टूक राय
हवा में उड़ते बाज बने फिल साल्ट; आरसीबी के लिए लपका साल का सबसे यादगार कैच