पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा अपने चरम पर है। भाजपा ने राज्य की सत्ताधारी टीएमसी को घेरने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के 15 वर्षों के शासन के खिलाफ 14 आरोपों वाली एक चार्जशीट जारी की है।
भय बनाम भरोसा का चुनाव अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि ममता सरकार के कुशासन का आईना है। उन्होंने कहा, यह चार्जशीट बंगाल की जनता की आवाज है। अब लोगों को तय करना है कि वे सिंडिकेट राज और भय को चुनना चाहते हैं या विकास और भरोसे को।
विक्टिम कार्ड की राजनीति का अंत गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमेशा विक्टिम कार्ड खेलती हैं। शाह ने तंज कसते हुए कहा, कभी पैर तुड़वाना, कभी सिर पर पट्टी बंधवाना और कभी चुनाव आयोग को कोसना - बंगाल की जनता अब इस ड्रामे को समझ चुकी है। यह राजनीति अब खत्म होने वाली है।
घुसपैठ और तुष्टिकरण पर दो-टूक शाह ने वादा किया कि 6 मई को भाजपा की सरकार बनते ही 45 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा घुसपैठियों को न केवल वोटर लिस्ट से हटाएगी, बल्कि राज्य से बाहर भी करेगी। इसके अलावा, उन्होंने ममता सरकार पर धर्म के आधार पर 77 समुदायों को OBC दर्जा देने का आरोप लगाया, जिसमें 75 मुस्लिम समुदाय हैं।
युवाओं के लिए बड़े ऐलान भर्ती घोटालों पर प्रहार करते हुए गृह मंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। जो युवा घोटालों के कारण ओवरएज हो गए हैं, उन्हें SSC भर्तियों में 5 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 6 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा का यह आक्रामक रुख राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है।
𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐧𝐨𝐭 𝐣𝐮𝐬𝐭 𝐚 𝐜𝐡𝐚𝐫𝐠𝐞𝐬𝐡𝐞𝐞𝐭. 𝐈𝐭 𝐢𝐬 𝐚 𝐦𝐢𝐫𝐫𝐨𝐫 𝐭𝐨 𝟏𝟓 𝐲𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐌𝐚𝐦𝐚𝐭𝐚 𝐁𝐚𝐧𝐞𝐫𝐣𝐞𝐞’𝐬 𝐫𝐮𝐥𝐞.
— BJP (@BJP4India) March 28, 2026
From riots and appeasement to corruption, the voices rising across Bengal today demand justice, transparency, and equal rights.… pic.twitter.com/fEiBCqKKnV
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
असम में गूंजा जोहार : हेमंत सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल, तीर-धनुष के सहारे जीत का दावा
वो सिनेमा है एक्चुअली , धुरंधर 2 पर छिड़ी प्रोपेगेंडा की बहस पर पियूष मिश्रा ने दी दो टूक राय
पटना में 25 करोड़ का ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त: मिनी फैक्ट्री से पुलिस का जवान जुड़ा, भारी मात्रा में स्मैक बरामद
तनाव के बीच बड़ी राहत: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए रवाना हुए पेट्रोलियम जहाज, नौसेना तैनात
नालंदा में गमगीन माहौल: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही बिलख पड़ी पत्नी, बच्चों के आंसू नहीं थमे
क्या आप असली घी खा रहे हैं? घर पर 5 मिनट में ऐसे करें मिलावट की पहचान
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर गूंजा क्रिकेट का शोर, पर 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली
IPL 2026: विराट कोहली का रऊफ वाला छक्का फिर आया चर्चा में, चिन्नास्वामी में मचा कोहराम
दिल्ली में पानी का हाहाकार: चंद्रावल प्लांट फेल, इन इलाकों में अब दिन में बस एक बार आएगा नल