बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए मशहूर हैं, लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा दाव सामने आया है जो न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि बेहद हास्यास्पद भी है। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने पाकिस्तान में घुसकर अपनी फिल्म की शूटिंग की है।
बैंकॉक को समझ बैठे ल्यारी दरअसल, आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में कराची के मशहूर ल्यारी इलाके को दिखाया गया है। फिल्म का सेट इतना सटीक और रियलिस्टिक है कि पाकिस्तानी नागरिक इसे असली मान बैठे हैं। सच्चाई यह है कि फिल्म का पूरा सेट बैंकॉक में लगाया गया था, लेकिन पाकिस्तानियों को लग रहा है कि रणवीर सिंह असल में ल्यारी के चील चौक पर टहल रहे थे।
सुबह 4 बजे शूटिंग करते थे रणवीर वायरल हो रहे वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक पूरे आत्मविश्वास के साथ कह रहा है कि आदित्य धर अपनी टीम के साथ सुबह 4 बजे ल्यारी आते थे, जब सब सो रहे होते थे। युवक ने तो यहां तक दावा कर दिया कि स्थानीय बुजुर्गों ने अपनी आंखों से रणवीर सिंह को शूटिंग करते देखा है। वहीं, धमकी भरे अंदाज में उसने यह भी कहा कि अगर वे रात 10 बजे आते, तो वह उन्हें वहां से जाने नहीं देता।
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक इस वीडियो के वायरल होते ही भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी युवक के इस अनोखे लॉजिक का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, भाई, थोड़ा नशा कम किया करो! वहीं दूसरे ने तंज कसा, आदित्य धर की कलाकारी का इससे बड़ा सर्टिफिकेट क्या होगा कि असली लोग ही इसे असली मान बैठे हैं।
कलाकारी की जीत या भ्रम का शिकार? सोशल मीडिया पर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे फिल्म के सेट की बेहतरीन बनावट की तारीफ माना जाए या फिर उस शख्स की नादानी। यह पहली बार है जब किसी फिल्म के सेट को देखकर लोग इतने भ्रमित हुए हैं कि वे दावा करने लगे हैं कि शूटिंग उनके शहर में ही हुई है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर जमकर मीम्स बना रहे हैं।
Pakistanis are saying that Aditya Dhar used to enter into Lyari along with his cast at 4 AM in morning and that how he did the the shooting of #Dhurandhar2TheRevenge 😭😭😭 pic.twitter.com/BaomJXROdB
— Chota Don (@choga_don) March 26, 2026
वैभव सूर्यवंशी की अग्नि-परीक्षा सफल: 15 के होते ही टीम इंडिया के लिए खुला रास्ता!
IPL 2026: आरसीबी की फाइनल प्लेइंग-11 तैयार, आकाश चोपड़ा ने इन दिग्गजों को दी जगह
रणवीर सिंह दिन में आए तो चीर देंगे , पाकिस्तानी युवक का अजीबोगरीब दावा वायरल
PSL का शर्मनाक आगाज: गद्दाफी स्टेडियम में नकली शोर और VIP कल्चर ने फैंस को किया नाराज
PSL 2026: खराब जर्सी के कारण सफेद गेंद बनी गुलाबी, पहले ही मैच में हुई किरकिरी
योगी आदित्यनाथ को मिला अनोखा तोहफा: नन्हीं बच्ची ने भेंट किया बुलडोजर , सीएम ने दी यह सीख
RCB की खैर नहीं! अभिषेक शर्मा की सीक्रेट प्रैक्टिस ने बढ़ाई बेंगलुरु की टेंशन
PSL 2026: सफेद गेंद बनी लाल, शर्मिंदगी से लाल हुआ पाकिस्तान; भारतीय दिग्गज ने लिए मजे
ईरान-लेबनान युद्ध के बीच नेतन्याहू पर चौतरफा हमला, विपक्ष ने दी चेतावनी: IDF पतन के कगार पर
इजरायल के आसमान में हजारों कौवों का डेरा: क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है?