गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार का नजारा बेहद खास रहा। राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जनता दर्शन के बाद परिसर में भ्रमण कर रहे थे, तब कानपुर से आई पांच वर्षीय यशस्विनी सिंह ने उन्हें एक ऐसा उपहार दिया जिसने सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
आंखें बंद करिए, आपके लिए गिफ्ट है नर्सरी की छात्रा यशस्विनी ने मुख्यमंत्री के पास जाकर मासूमियत से कहा, आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए। जैसे ही सीएम ने मुस्कुराते हुए आंखें बंद कीं, बच्ची ने उनके हाथों में एक खिलौने वाला बुलडोजर थमा दिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
सीएम ने वापस लौटाया खिलौना बच्ची ने बताया कि उसे पता है कि बुलडोजर सीएम को प्रिय है, इसलिए वह उनके लिए यह तोहफा लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उपहार स्वीकार किया, लेकिन फिर उसे बच्ची को ही वापस लौटा दिया। उन्होंने नन्हीं यशस्विनी को प्यार से दुलारते हुए चॉकलेट दी और निर्देश दिया कि वह खूब मन लगाकर पढ़ाई करे और इस बुलडोजर से खेले।
दबंगों पर बरसे मुख्यमंत्री इस भावुक पल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त तेवर में नजर आए। जनता दर्शन के दौरान जब कुछ लोगों ने दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत की, तो सीएम ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा, गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत उठाकर बंद करो। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमकाता है, तो उसकी जमानत तुरंत निरस्त की जाए।
निष्पक्ष न्याय का भरोसा सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जोर दिया कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के हर पीड़ित को त्वरित न्याय सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifts a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2O6sSLvN6m
मिडिल-ईस्ट संकट: भारत में तेल और गैस की सुरक्षा के लिए सरकार सख्त, राजनाथ सिंह संभालेंगे मोर्चा
व्हाइट हाउस के रेड कार्पेट पर छाया Figure 03 : मेलानिया ट्रंप के साथ कदमताल करता दिखा भविष्य का रोबोट
विधायक या मिशनरियों के एजेंट? BJP MLA मोहन कोंकणी पर धर्मांतरण के गंभीर आरोप
ईरान के आगे ट्रंप का यू-टर्न : होर्मुज स्ट्रेट विवाद में 5 के बाद अब 10 दिनों की राहत
ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत
27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो
RCB की खैर नहीं! अभिषेक शर्मा की सीक्रेट प्रैक्टिस ने बढ़ाई बेंगलुरु की टेंशन
रेस्तरां में खाना खा रहा था शख्स, तभी धमका बंदूकधारी; फिर जो हुआ वो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं!
IPL 2026: आरसीबी की बड़ी जीत से पहले HazleGOD की वापसी, लेकिन फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया : इजरायल पर 83वीं लहर का जोरदार हमला