तेल अवीव के आसमान में अचानक हजारों कौवों का झुंड दिखाई देने से इजरायल में हड़कंप मच गया है। इन पक्षियों को इमारतों के ऊपर गोल-गोल मंडराते हुए देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या युद्ध का है कोई कनेक्शन? यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। ईरान के मिसाइल हमलों और लगातार जारी युद्ध ने पहले ही देश के लोगों को डरा रखा है। ऐसे में आसमान में कौवों का यह काला घेरा लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
बाइबिल की आयतों से जोड़ रहे लोग सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे किसी प्रलय या विनाश की पूर्व चेतावनी के रूप में देख रहे हैं। कई लोगों ने इसे बाइबिल की बुक ऑफ रेवेलेशन के अध्याय 19:17 से जोड़ा है। उनका तर्क है कि यह उन पक्षियों की ओर इशारा है जिन्हें ईश्वर के भोज के लिए बुलाया गया है, जो अक्सर किसी बड़े युद्ध या विनाश के समय की व्याख्या मानी जाती है।
विशेषज्ञों की राय: क्या है असलियत? दूसरी ओर, पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। इजरायल का आसमान हर साल वसंत ऋतु में करीब 50 करोड़ प्रवासी पक्षियों का रास्ता होता है। मार्च के दौरान इन पक्षियों का झुंड में शहरों के ऊपर से गुजरना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है।
तर्क के बावजूद जारी है चर्चा विशेषज्ञों के तर्कों को दरकिनार करते हुए, आम जनता इसे मानने को तैयार नहीं है। पश्चिम एशिया की वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति और अनिश्चितताओं के कारण, लोग इस घटना को महज एक प्राकृतिक प्रवास मानने के बजाय इसे किसी बड़े खतरे का पूर्वाभास मान रहे हैं। शहर में फैली यह चर्चा फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है।
Your eyes are not deceiving you! This is real footage showing thousands of crows circling across and leaving Tel Aviv.
— Power to the People ☭🕊 (@ProudSocialist) March 25, 2026
Historically, crows symbolize death and war, which is pretty on the mark for Israel. pic.twitter.com/sc2FG1UVvK
ईरान की रेड लाइन : होर्मुज में बिना मर्जी घुसा जहाज, मिसाइल दागकर किया बेहाल
मौत से 23 मिनट पहले क्या कर रहे थे अयातुल्ला अली खामेनेई? सामने आया अंतिम CCTV फुटेज
योगी आदित्यनाथ को नन्ही बच्ची ने दिया बुलडोजर का तोहफा, मुस्कुरा उठे मुख्यमंत्री
राम नवमी पर वाल्मीकि रामायण का भव्य ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा जय श्री राम
PSL का पहला मैच: जर्सी ने बदली गेंद का रंग, मार्नस लाबुशेन रह गए हैरान
हार्दिक पंड्या का बड़ा दिल: वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये, निभाया अपना पुराना वादा
# ईरान का वो मास्टरप्लान, जिसके आगे बेबस हुए ट्रंप; जंग में क्या अमेरिका की हो रही है हार?
नैनीताल: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत और कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मिसाइलों पर शुक्रिया इंडिया : ईरान का इजरायल पर अनोखा हमला, आखिर क्या है वजह?
ताली बजाओ, खुल जाएगा दरवाजा: दिल्ली के 60 करोड़ के शीशमहल का वीडियो हुआ वायरल