खुपी में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार उत्तराखंड के नैनीताल जिले के खुपी इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
बस पलटने की वजह बस चालक के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था। बस को किसी बड़ी अनहोनी से बचाने और गहरी खाई में गिरने से रोकने के लिए चालक ने उसे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बस सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार और अनियंत्रण इस हादसे का मुख्य कारण रहे।
रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहतों की संख्या घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए तिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्परता से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
पुलिस की जांच जारी एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया कि उन्हें सुबह 7:30 बजे सूचना मिली थी। उनके पहुंचने से पहले ही सिविल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बस तकनीकी खराबी के कारण पलटी या किसी मानवीय चूक के चलते यह हादसा हुआ।
*#WATCH नैनीताल, उत्तराखंड: खुपी में एक यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो हई है और कई लोग घयाल हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
वीडियो घटनास्थल से है। https://t.co/ZsHfrzwYf3 pic.twitter.com/Lfhx1X5E7b
PSL 2026: जर्सी ने छोड़ा रंग, सफेद गेंद बनी गुलाबी; पाकिस्तान क्रिकेट की फिर उड़ी खिल्ली
अखिलेश यादव का तंज: इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजाएंगे , सरकार पर बरसे सपा प्रमुख
IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं , टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शुभमन गिल का दो टूक जवाब
क्लासरूम में आई लव यू बोलना पड़ा भारी, प्रोफेसर को छात्रा ने चप्पल से पीटा
PSL 2026: सफेद गेंद बनी लाल, शर्मिंदगी से लाल हुआ पाकिस्तान; भारतीय दिग्गज ने लिए मजे
क्या मरियम नवाज लॉर्ड्स की रानी हैं? नसीम शाह के विवादित पोस्ट ने मचाया हड़कंप
रामनवमी पर सावनेर का महा-रिकॉर्ड: 5 हजार लोगों की महाआरती ने अयोध्या को पीछे छोड़ा
अहिल्यानगर: रामनवमी जुलूस पर पथराव, मस्जिद के मौलाना समेत कई नामजद
ईरान की मिसाइलों पर Thank You India : आखिर तेहरान ने क्यों दुनिया के सामने जताया भारत का आभार?
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की बंपर लॉटरी, टीम इंडिया के लिए खुला सुपरस्टार का रास्ता