आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 27 मार्च को वैभव ने अपने जीवन के 15 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके साथ ही उनके लिए टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
आईसीसी के नियम की दीवार गिरी अब तक वैभव सूर्यवंशी के चयन में आईसीसी का एक कड़ा नियम आड़े आ रहा था। नवंबर 2020 में लागू हुए नियम के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होना अनिवार्य है। 14 साल की उम्र में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव चयन के लिए पात्र नहीं थे, लेकिन अब यह कानूनी बाधा खत्म हो चुकी है।
IPL 2025 में मचाया था कोहराम वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका दिया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोककर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था।
आंकड़े जो बताते हैं क्लास वैभव ने आईपीएल 2025 के 7 मुकाबलों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। बिहार के इस होनहार बल्लेबाज ने अब तक अपने छोटे से करियर में टी20 के 18 मैचों में 701 रन और लिस्ट-ए के 8 मैचों में 353 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में 3 और लिस्ट-ए में 1 शतक जड़कर अपनी निरंतरता साबित की है।
क्या अब होगा टीम इंडिया में चयन? 15 साल की दहलीज पार करते ही वैभव अब सीनियर नेशनल टीम के लिए सिलेक्शन के पात्र हो गए हैं। उनके हालिया फॉर्म और मैदान पर दिखाई गई परिपक्वता को देखते हुए, फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ जल्द ही उन्हें नीली जर्सी में खेलते देखने की उम्मीद कर रहे हैं। क्या सिलेक्टर्स आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर नजर रखकर उन्हें जल्द मौका देंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Vaibhav Suryavanshi turns 15 today! 🚨
— The Popcorn Buddy (@ThePopcornBuddy) March 27, 2026
Age check: ✔️
Eligibility for Indian senior team: ✔️
Next stop? The big stage. 🇮🇳🔥 pic.twitter.com/LS4bwGeTTU
नैनीताल: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत और कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
IPL 2026: आरसीबी की बड़ी जीत से पहले HazleGOD की वापसी, लेकिन फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, जानें नई कीमतें
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान मुद्दे पर भारी बवाल, खामेनेई की तस्वीर लेकर उतरे विधायक
IPL 2026: मैदान से माइक तक का सफर, कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन
PSL में शर्मनाक नजारा: गेंद बनी पिंक , घटिया जर्सी की पोल खुली तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का दिव्य सूर्य तिलक
ये गलती नहीं, युद्ध अपराध: मिनाब स्कूल हमले पर ईरान ने अमेरिका और इजरायल को घेरा
काशी की गरिमा पर सवाल: अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
अयोध्या में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक : विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम