पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन की शुरुआत के साथ ही लीग एक बार फिर विवादों और मजाक का केंद्र बन गई है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने आयोजकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मैच के बीच बदला गेंद का रंग लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक खेल रुक गया। अंपायरों ने देखा कि मैच में इस्तेमाल हो रही सफेद गेंद का रंग बदलकर पिंक (गुलाबी) हो गया है। टी20 क्रिकेट में सफेद गेंद का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां स्थिति कुछ और ही थी।
जर्सी से निकला रंग जांच में पता चला कि यह सब हैदराबाद किंग्समैन की टीम की जर्सी के कारण हुआ। खिलाड़ी जब गेंद को चमकाने के लिए अपनी महरून रंग की जर्सी पर रगड़ रहे थे, तो जर्सी का रंग छूटकर गेंद पर चिपक गया। गेंद सफेद से सीधे गुलाबी हो गई, जिसके बाद अंपायरों को तुरंत गेंद बदलनी पड़ी।
फैंस ने लगाई क्लास इस घटना ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। फैंस ने हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे सस्ती और घटिया करार दिया। यूजर्स ने PSL को कॉमेडी लीग बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में ऐसी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
मैच का हाल मैदान के अंदर की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स का दबदबा रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर ने फखर जमन के शानदार 53 रनों की बदौलत 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम महज 130 रनों पर सिमट गई।
विवादों में घिरी लीग गेंद के रंग बदलने के अलावा, सोशल मीडिया पर फैंस ने बंद दरवाजों के पीछे मैच होने, प्रायोजकों की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर भी आयोजकों को घेरा है। एक बार फिर PSL अपनी खेल की गुणवत्ता से ज्यादा अपनी खराब व्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में है।
Peak Pakistan Super League standards 😭
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 26, 2026
During the very first match of PSL 11, the ball literally turned pink every time Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kit.
Did they get knockoff kits instead of authentic ones?
International league or gully-level experiment? 🤡 pic.twitter.com/Beq5zhmSkb
मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई : नीता अंबानी का रोहित शर्मा के नए लुक पर हैरान करने वाला रिएक्शन, देखें वीडियो
ओ माय गॉड रोहित! : नीता अंबानी भी रह गईं हैरान, फिटनेस देख नहीं पहचान पाईं हिटमैन को
धुरंधर 2 का शो बना अखाड़ा: रणबीर और रणवीर के फैंस के बीच चले लात-घूंसे
शेयर बाजार में इतिहास रचने की तैयारी: रिलायंस जियो का मेगा IPO जल्द, 31 मार्च तक फाइल होगा DRHP
PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!
रामनवमी 2026: पटना का डाकबंगला चौराहा बना श्री राम चौक , 52 झांकियों और 1500 जवानों के बीच भव्यता का सैलाब
बेइज्जती हो तो ऐसी! PSL के पहले ही दिन दुनिया भर में बना पाकिस्तान का मजाक
IPL 2026: आरसीबी की बड़ी जीत से पहले HazleGOD की वापसी, लेकिन फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार
वायरल वीडियो पर घमासान: तेजस्वी यादव पर FIR की तैयारी, दानिश रिजवान ने दी सफाई
इजरायल के आसमान में हजारों कौवों का डेरा: क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है?