पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत 26 मार्च को हुई, लेकिन यह टूर्नामेंट किसी शानदार आगाज की जगह फजीहत और विवादों के कारण सुर्खियों में है। टूर्नामेंट का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस इसे एक कॉमेडी शो करार दे रहे हैं।
पिंक बॉल का हुआ पिंक ड्रामा मैच के दौरान पाकिस्तान की एक बड़ी शर्मिंदगी तब सामने आई जब गेंद का रंग ही बदल गया। खिलाड़ियों की जर्सी का रंग इतना घटिया था कि गेंद को रगड़ते ही उसका रंग छूटकर गेंद पर लग गया। देखते ही देखते गेंद लाल से गुलाबी (Pink) हो गई। जर्सी का रंग छोड़ने की इस घटना पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
दर्शकों के बिना खाली पड़ा स्टेडियम हैरानी की बात यह है कि PSL 2026 की शुरुआत पूरी तरह से खाली स्टेडियम में हुई। मैच के दौरान मैदान पर एक भी दर्शक मौजूद नहीं था। बिना दर्शकों के टूर्नामेंट के आयोजन ने इस लीग की चमक फीकी कर दी है। खाली स्टेडियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिस पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही पाकिस्तान का नया युग है।
स्पॉन्सर नदारद, मैदान पर सन्नाटा पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली का आलम यह है कि इस लीग को कोई भी प्रायोजक (Sponsor) नहीं मिला। स्टेडियम में विज्ञापन के लिए एक भी बैनर नहीं लगा था। बिना स्पॉन्सर और बिना प्रचार के खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को दुनिया की सबसे अजीब लीज कहा जा रहा है।
विदेशी खिलाड़ियों ने भी किया किनारा पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका तब लगा जब कई विदेशी खिलाड़ियों ने PSL से अपना नाम वापस ले लिया। इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की लीग के बजाय भारत में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को प्राथमिकता दी है। यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बड़ा अपमान है।
प्रैक्टिस के लिए जूझते खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए सिर्फ दो वेन्यू (लाहौर और कराची) का चुनाव किया गया है। स्टेडियम और पिच की कमी के कारण आठों टीमों के खिलाड़ियों को पर्याप्त अभ्यास का मौका भी नहीं मिल रहा है। खिलाड़ियों को अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी तैयारी पर बुरा असर पड़ रहा है।
पहले मैच के परिणाम पर नजर डालें तो लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 199 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद किंग्समेन सिर्फ 130 रन ही बना सकी और 69 रनों से करारी शिकस्त झेली। बहरहाल, हार-जीत से ज्यादा PSL की बदइंतजामी ही इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
Hands got pink. Ball got pink due to Jersey leaving its colour. Man, PSL is full comedy. I know they are gareeb but this gareeb😭😭😭😭 pic.twitter.com/WsI96OdeD2
— Rajiv (@Rajiv1841) March 26, 2026
LPG संकट का सच: क्या भारत में खत्म हो जाएगा ईंधन? सरकार ने बताया अपना मास्टर प्लान
जेडीयू में ‘निशांत युग’ की आहट? बिहार की सियासत में तेजी से बढ़ रही नीतीश कुमार के बेटे की सक्रियता
समुद्र में दिखा मिरेकल बर्थ : स्पर्म व्हेल के प्रसव का दुर्लभ वीडियो देख दंग रह गए वैज्ञानिक
ट्रेन में चैन खींचते ही कैसे रुक जाती है भारी-भरकम ट्रेन? क्या है इसके पीछे का विज्ञान?
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न: ईरान पर हमलों पर 6 अप्रैल तक लगी ब्रेक
रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक
29 तारीख का खेल : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर डीएमके का बड़ा दावा
डीएम का इंतजार, मंत्री की नाराजगी: कन्नौज में सरकारी कार्यक्रम से बिना उद्घाटन लौटे असीम अरुण
बच्चों के मार्गदर्शक बने नशेबाज: नेपाल ट्रिप से लौटते समय गिरफ्तार हुए 5 सरकारी शिक्षक
मौत से 23 मिनट पहले क्या कर रहे थे अयातुल्ला अली खामेनेई? सामने आया अंतिम CCTV फुटेज