केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यह फैसला लिया गया है। लेकिन, इस कदम से आम आदमी को राहत मिलने के बजाय राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
डीएमके का तीखा हमला: यह सिर्फ एक चुनावी हथकंडा
डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने सरकार के इस फैसले को एक ‘छलावा’ करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की यह कटौती केवल चुनावी फायदे के लिए है। उनका कहना है कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने तक सरकार कीमतें नहीं बढ़ाएगी।
अन्नादुरई ने एक गंभीर दावा करते हुए कहा, केंद्र सरकार 29 तारीख को शाम छह बजे पेट्रोल की कीमतें बढ़ा देगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकार ने लाखों करोड़ कमाए, लेकिन आम जनता के लिए कोई विजन नहीं दिखाया।
कांग्रेस का तंज: 30 अप्रैल तक का करें इंतजार
कांग्रेस ने भी सरकार के इस कदम को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को 30 अप्रैल तक का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी थीं, तब सरकार ने आम आदमी को पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं दिया था।
कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई यह सोच रहा है कि सरकार ने आपकी जेब को राहत दी है, तो आप गलतफहमी में हैं। फिलहाल डीलरों और उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
क्या लॉकडाउन की है कोई तैयारी?
पेट्रोल-डीजल की चर्चा के बीच देश में लॉकडाउन की अफवाहें भी जोर पकड़ रही थीं। इस पर केंद्र सरकार ने पूरी तरह स्पष्टीकरण दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने साफ किया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति पर सरकार की नजर है, लेकिन फिलहाल किसी तरह के लॉकडाउन की स्थिति नहीं है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Government slashing excise duty on petrol & diesel, DMK spokesperson Saravanan Annadurai says, This is a gimmick by the Union Govt...This excise duty cut, due to which the common man will not have any benefit, the prices will increase. The BJP… pic.twitter.com/ocv5vUynb8
— ANI (@ANI) March 27, 2026
IPL 2026: मैदान से माइक तक का सफर, कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन
रामनवमी पर सावनेर का महा-रिकॉर्ड: 5 हजार लोगों की महाआरती ने अयोध्या को पीछे छोड़ा
अयोध्या में अलौकिक दृश्य: रामलला का हुआ भव्य सूर्य तिलक , पीएम मोदी ने भी किए दर्शन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी और एनसीआर की बदलती तस्वीर, कल पीएम मोदी करेंगे भव्य आगाज
वेट लॉस दवाओं का काला सच : बिना डॉक्टर की सलाह ली तो बढ़ सकता है जान का खतरा
पापा कहा, फिर लगाया शोषण का आरोप: मोनालिसा और सनोज मिश्रा विवाद में आया नया मोड़
थप्पड़ का खौफनाक बदला: 8 साल की मासूम की हत्या, आटे के ड्रम में मिली लाश
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी