आगरा: ताजगंज इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक किराएदार इतना गिर गया कि उसने अपने ही मकान मालिक की 8 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
कैसे हुआ वारदात का खुलासा? जूता कारोबारी दिनेश कुमार की 8 साल की बेटी मंगलवार दोपहर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जब घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि बच्ची घर के अंदर तो गई, लेकिन बाहर नहीं निकली। शक की सुई घर में मौजूद किराएदार सुनील की ओर मुड़ गई।
ड्रम से बरामद हुआ शव मंगलवार रात करीब 11 बजे डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने मकान की तलाशी ली। ऊपर के कमरे में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे में रखे आटे के ड्रम की तलाशी ली गई, तो वहां से बच्ची की लाश बरामद हुई। मासूम की मौत का मंजर देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं।
5 महीने पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह 5 महीने पुरानी रंजिश बताई जा रही है। किराया न देने पर मकान मालिक दिनेश ने सुनील के कमरे में ताला लगा दिया था। उस दौरान हुए विवाद में दिनेश के भाई ने सुनील को एक थप्पड़ जड़ दिया था। अपमान का बदला लेने के लिए सुनील ने परिवार के सबसे कमजोर सदस्य को अपना निशाना बनाया।
आरोपी फरार, इलाके में भारी तनाव इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया है। आरोपी सुनील घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
*Agra Horror: 7-Year-Old Girl Murdered, Body Found Inside Drum; Tenant Suspected
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) March 26, 2026
In Agra, a 7-year-old girl was brutally murdered, with her body allegedly stuffed inside a small iron drum.
The drum was found in a room rented by a man identified as Sunil.
The suspect is… pic.twitter.com/UPyV6QzKcL
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बनी लीग, जर्सी की घटिया क्वालिटी पर मचा बवाल
27 किलो वजन घटाकर चमकाया शरीर: बिना दवा के फिट होने का हैदराबाद फॉर्मूला
मुंबई-मॉस्को का मेगा एलायंस : 300 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर मुंबई का सफर
PSL में शर्मनाक नजारा: गेंद बनी पिंक , घटिया जर्सी की पोल खुली तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
दिल्ली की बारिश देख याद आया पुराना संसद भवन, नए भवन में भीगते नजर आए सांसद
ओ माय गॉड रोहित! : नीता अंबानी भी रह गईं हैरान, फिटनेस देख नहीं पहचान पाईं हिटमैन को
सीएम योगी को मिली बुलडोजर की भेंट, नन्ही बच्ची का अंदाज देख खिल उठे मुख्यमंत्री
RCB की खैर नहीं! अभिषेक शर्मा की सीक्रेट प्रैक्टिस ने बढ़ाई बेंगलुरु की टेंशन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस-भाजपा में हाथापाई
क्या धुरंधर के लिए अक्षय खन्ना सालों से कर रहे थे तैयारी? वायरल मीम ने खोली पोल