भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने पहले चरण के उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। कल शनिवार, 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में इस अत्याधुनिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लिए एक नए ग्रोथ इंजन के रूप में साबित होगा।
उद्घाटन का विस्तृत कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 बजे जेवर स्थित टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे आधिकारिक रूप से प्रोजेक्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और राज्य के अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।
क्या-क्या होगा खास? इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केवल एयरपोर्ट का उद्घाटन ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े विकास कार्यों पर भी मुहर लगेगी:
दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ होगा कम प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट को एनसीआर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को काफी हद तक कम करेगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
परियोजना और लागत का गणित इस पूरे प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जा रहा है, जिसकी कुल अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपए है। पहले चरण के लिए करीब 11,282 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस एयरपोर्ट के चालू होते ही उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके पास पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे।
सुरक्षा का अभेद्य चक्र समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
भविष्य की संभावनाएं यह एयरपोर्ट 3,900 मीटर लंबे रनवे से लैस है, जो बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है। भविष्य में इसकी यात्री क्षमता को सालाना 7 करोड़ (70 मिलियन) तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रोजेक्ट न केवल हवाई यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
*Tomorrow, 28th March is a day of immense importance for the people of Uttar Pradesh and the NCR. Phase I of Noida International Airport will be inaugurated. This will boost commerce and connectivity. It will ease congestion at the IGI Airport in Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026
The Noida airport is… pic.twitter.com/oZZAs6tUk6
रोहित शर्मा को देख हैरान हुईं नीता अंबानी, फिटनेस देख कहा- तुम्हें पहचान ही नहीं पाई!
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बनी लीग, जर्सी की घटिया क्वालिटी पर मचा बवाल
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक प्लेइंग 11 तैयार, हर्षा भोगले ने इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
29 तारीख का खेल : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर डीएमके का बड़ा दावा
नेपाल में बालेन युग का आगाज: रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह, प्रचंड बहुमत के साथ संभाली सत्ता
27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो
मिडिल-ईस्ट संकट: भारत में तेल और गैस की सुरक्षा के लिए सरकार सख्त, राजनाथ सिंह संभालेंगे मोर्चा
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
WhatsApp का कायापलट: AI और नए धांसू फीचर्स से बदल जाएगी चैटिंग की दुनिया!
PSL 2026: रंग छोड़ती जर्सी ने कराई किरकिरी, सफेद गेंद बनी गुलाबी, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक