तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरानी मीडिया ने एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। यह फुटेज ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का है, जिसे 28 फरवरी, 2026 को हुए घातक हवाई हमले से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया था।
क्या दिख रहा है वीडियो में? सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अयातुल्ला अली खामेनेई अपने तेहरान स्थित कार्यालय में बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वे बेहद शांत मुद्रा में कुरान पढ़ते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी मौत से महज 23 मिनट पहले का है। फुटेज में वे पूरी तरह सामान्य और स्थिर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
कैसे हुई थी खामेनेई की मौत? 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक संयुक्त सैन्य अभियान चलाया था। इस दौरान तेहरान में किए गए घातक हवाई हमलों ने मुख्य रूप से खामेनेई के आवास परिसर को निशाना बनाया। इस हमले में सर्वोच्च नेता की मौत हो गई। हमले में ईरान के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई थी।
ईरान में शोक और युद्ध की स्थिति हमले के तुरंत बाद ईरानी राज्य मीडिया ने अयातुल्ला अली खामेनेई को शहीद घोषित किया और देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, दुनिया के कुछ हिस्सों में इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इस हमले के बाद ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग छिड़ गई है, जो अब 28वें दिन में प्रवेश कर चुकी है।
बढ़ता जा रहा है युद्ध का दायरा इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक ट्रंप अपने बयानों में कई बार यू-टर्न ले चुके हैं। पहले 48 घंटे, फिर 5 दिन और अब 10 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने की योजना को फिलहाल टाल दिया है। पूरे मध्य पूर्व में अनिश्चितता का माहौल है और दुनिया की नजरें इस जंग के अगले पड़ाव पर टिकी हैं।
First on Republic | Last CCTV footage of supreme leader Ayatollah Khamenei before assassination released by Iranian media.
— Republic (@republic) March 27, 2026
Tune in to LIVE TV for fastest #BREAKING alerts - https://t.co/X9zXestB6O#RepublicWorld #RepublicTV #RepublicNews pic.twitter.com/gLaco6pmKJ
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 36 जिलों में 6 दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद: सरकार ने बताया कितनी सुरक्षित है स्थिति
मिसाइल पर थैंक यू लिखकर ईरान का इजरायल पर हमला, भारत समेत कई देशों का जताया आभार
सीएम योगी को मिली बुलडोजर की भेंट, नन्ही बच्ची का अंदाज देख खिल उठे मुख्यमंत्री
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी और एनसीआर की बदलती तस्वीर, कल पीएम मोदी करेंगे भव्य आगाज
PAK में घुसकर रणवीर सिंह ने की शूटिंग! पाकिस्तानी का अजीबोगरीब दावा सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
क्लासरूम बना ड्रामा का अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, भड़के छात्रों ने जड़ दिए थप्पड़
तुम तो जवान लड़के लग रहे हो , नीता अंबानी की बात सुनकर शर्मा गए रोहित, वीडियो वायरल
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, जानें नई कीमतें