पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों जेडीयू दफ्तर की हलचल चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी कार्यालय में रोजाना मौजूदगी और बैठकों के दौर ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को भी निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की।
लगातार सक्रियता और बैठकों का दौर निशांत कुमार पिछले कुछ दिनों से लगातार जेडीयू कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और एमएलसी संजय गांधी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने के बाद से ही निशांत का ऐक्शन मोड साफ नजर आ रहा है। 25 मार्च को उन्होंने सारण प्रमंडल के नेताओं के साथ बैठक की थी, तो आज शुक्रवार को तिरहुत प्रमंडल के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ संवाद किया।
क्या है निशांत के आने का मकसद? प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत की सक्रियता पर सफाई देते हुए कहा, पार्टी की कार्यप्रणाली को समझने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए निशांत कुमार यहां आ रहे हैं। वे पार्टी को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
संजय झा ने दी सदस्यता, बढ़ीं राजनीतिक अटकलें जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने निशांत कुमार को पार्टी की क्रियाशील सदस्यता दिलाई है। इससे पहले निशांत ने विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और मंत्री बिजेंद्र यादव से मुलाकात कर बिहार के विकास और समसामयिक विषयों पर चर्चा की थी। इन मुलाकातों को भी उनके राजनीतिक कद को बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या बड़े बदलाव की तैयारी है? निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब जेडीयू की कमान धीरे-धीरे उनके हाथों में सौंपी जा रही है? क्या वे संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं? हालांकि इन सवालों का जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन विपक्षी दलों की ओर से भी इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
*Patna, Bihar: JD(U) State President Umesh Singh Kushwaha says, To understand the party’s activities, Nishant Kumar has been regularly visiting the party office and holding continuous meetings to interact with party workers and leaders pic.twitter.com/TOpd5Tz6VV
— IANS (@ians_india) March 27, 2026
रेस्तरां में खाना खा रहा था शख्स, तभी धमका बंदूकधारी; फिर जो हुआ वो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं!
PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!
क्या ईरान-अमेरिका युद्ध अब होगा आमने-सामने? सीमाओं पर तैनात हुए ईरानी कमांडर
‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार: अब घर बैठे टीवी पर मचेगा धमाका, जानिए कब और कहाँ देखें
हार्दिक पंड्या का बड़ा दिल: वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये, निभाया अपना पुराना वादा
Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट किया महंगा MacBook, लेकिन डब्बे को लेकर मिला मजेदार रिएक्शन
रामनवमी 2026: पटना का डाकबंगला चौराहा बना श्री राम चौक , 52 झांकियों और 1500 जवानों के बीच भव्यता का सैलाब
ट्रेन में चैन खींचते ही कैसे रुक जाती है भारी-भरकम ट्रेन? क्या है इसके पीछे का विज्ञान?
IPL 2026: दिग्गजों ने चुन ली अपनी प्लेऑफ टीमें, इन 3 नामों पर हर किसी को भरोसा!
अयोध्या में प्रभु राम का सूर्य तिलक : विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम