ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है। भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर 140 डॉलर के पार पहुंच गई है। ऐसे में आम जनता के मन में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर डर पैदा होना लाजिमी है।
हालांकि, सरकार ने इन आशंकाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत के पास अगले दो महीनों के लिए तेल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
सुजाता शर्मा के अनुसार, सरकार ने हालात को काबू में रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से अधिक काम कर रही हैं, जिससे घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 40% की वृद्धि हुई है। चूंकि भारत अपनी 90% एलपीजी जरूरतों के लिए होर्मुज स्ट्रेट के आयात पर निर्भर है, इसलिए सरकार ने सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष रणनीति अपनाई है।
सरकार ने प्राथमिकता तय करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे ऊपर रखा है। शुरुआती दौर में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई पर रोक लगाई गई थी, जिसे बाद में फीडबैक के आधार पर धीरे-धीरे बहाल किया गया।
वर्तमान में कमर्शियल सप्लाई को धीरे-धीरे बढ़ाकर 70% तक कर दिया गया है। 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है, जिसमें रेस्टोरेंट, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन और निर्माण क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए भी विशेष कदम उठाए हैं। अब तक लगभग 30,000 छोटे 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर बांटे गए हैं। मंत्रालय का साफ संदेश है कि पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ केवल अफवाहों का नतीजा है, जबकि हकीकत में देश में ईंधन का कोई संकट नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल के पास है, तो भारत में तेल क्यों नहीं महंगा हो रहा? सरकार ने दावा किया है कि दुनिया के कई पड़ोसी देशों के विपरीत, भारत ने अपनी जनता पर बोझ नहीं डाला है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। सरकार का दावा है कि उनके पास 60 दिनों का बफर स्टॉक तैयार है, जिससे आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, ... The conflict in the Middle East has affected India’s supplies of crude oil, LPG, and LNG. Crude prices, along with other petroleum products, have risen in… pic.twitter.com/EcnE9UlA0K
— ANI (@ANI) March 27, 2026
IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
रोहित शर्मा का नया अवतार देख हैरान हुईं नीता अंबानी, पोलार्ड को कहा काका
ईरान के लिए कश्मीरी दूल्हे ने कुरबान कर दी शादी की नोटों की माला , जज्बे को सलाम
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया : इजरायल पर 83वीं लहर का जोरदार हमला
PSL का पहला मैच: जर्सी ने बदली गेंद का रंग, मार्नस लाबुशेन रह गए हैरान
₹16,999 में दमदार बैटरी और पिक्सेल जैसा लुक: TECNO Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च
PAK में घुसकर रणवीर सिंह ने की शूटिंग! पाकिस्तानी का अजीबोगरीब दावा सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
ग्वालियर में खौफनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान
ट्रेन में चैन खींचते ही कैसे रुक जाती है भारी-भरकम ट्रेन? क्या है इसके पीछे का विज्ञान?
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर 10 दिन का सीजफायर : ट्रंप ने कहा- बातचीत सही दिशा में