IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
News Image

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांच का आगाज होने में अब महज कुछ ही घंटे शेष हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शुक्रवार, 28 मार्च से शुरू होगा। इस बीच, प्रशंसकों के लिए टूर्नामेंट को और भी खास बनाने के लिए आधिकारिक कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई है।

12 भाषाओं में सुनाई देगी कमेंट्री इस सीजन में फैंस को कुल 12 अलग-अलग भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम भाषा में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। कुल 160 से ज्यादा दिग्जज इस बार कमेंट्री बॉक्स की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।

अश्विन और उमेश यादव की नई भूमिका इस साल कमेंट्री पैनल में कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और तेज गेंदबाज उमेश यादव अब नई भूमिका में नजर आएंगे। अश्विन, जो पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, अब अपनी बारीक रणनीतियों को कमेंट्री के जरिए साझा करेंगे।

दिग्गजों का जमावड़ा हिंदी कमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू, वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, सुरेश रैना, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम जलवा बिखेरेंगे। वहीं, अंग्रेजी पैनल में रवि शास्त्री, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, केविन पीटरसन और हर्षा भोगले जैसे विश्व स्तरीय कमेंटेटर शामिल हैं।

प्रमुख कमेंटेटर्स की सूची

टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को शाम 5:30 बजे से होगी। कमेंट्री के इन दिग्गजों के आने से फैंस के लिए मैच का अनुभव और भी बिंदास होने वाला है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो

Story 1

नैनीताल: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत और कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Story 1

अहिल्यानगर: रामनवमी जुलूस पर पथराव, मस्जिद के मौलाना समेत कई नामजद

Story 1

जो वादा किया वो निभाया: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख के चेक, जीता करोड़ों का दिल

Story 1

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक प्लेइंग 11 तैयार, हर्षा भोगले ने इन दिग्गजों पर जताया भरोसा

Story 1

होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न: ईरान पर हमलों पर 6 अप्रैल तक लगी ब्रेक

Story 1

रामनवमी 2026: पटना का डाकबंगला चौराहा बना श्री राम चौक , 52 झांकियों और 1500 जवानों के बीच भव्यता का सैलाब

Story 1

PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!

Story 1

रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक

Story 1

क्या भारत में फिर लॉकडाउन लगने वाला है? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सच क्या है?