इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ईरान की सेना ने अपने हमले के 83वें चरण में जब इजरायली ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, तो उन पर विशेष संदेश लिखे थे। इन मिसाइलों पर स्पष्ट रूप से Thank You People of India लिखा हुआ देखा गया।
ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का हिस्सा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का नाम दिया है। सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, इस चरण में अशदोद में तेल भंडारण केंद्रों, मोदीन के पास सैन्य ठिकानों और एक अमेरिकी मिलिट्री इंफोर्मेशन एक्सचेंज सेंटर को निशाना बनाया गया है।
भारत को विशेष सम्मान क्यों? ईरान द्वारा भारत का नाम लेने के पीछे रणनीतिक और मानवीय दोनों कारण हैं। हाल ही में ईरान ने घोषणा की है कि वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देगा। जबकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के जहाजों पर वहां पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत को उन चुनिंदा मित्र देशों में गिना है, जिन्हें युद्ध के बीच भी विशेष छूट दी जा रही है।
कश्मीर से मिली मानवीय मदद इस आभार के पीछे एक बड़ा कारण कश्मीरी जनता का सहयोग माना जा रहा है। हाल ही में कश्मीर में ईरान के युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर दान अभियान चलाए गए थे। लोगों ने नकद के अलावा सोने-चांदी के गहने, बर्तन, जमीन, कार और बाइक जैसी बहुमूल्य वस्तुएं ईरानी दूतावास को दान में दी थीं।
सिर्फ भारत ही नहीं, इनका भी किया शुक्रिया ईरान ने भारत के अलावा पाकिस्तान, स्पेन और जर्मनी की जनता का भी आभार व्यक्त किया है। तेहरान ने उन देशों के लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के इस कठिन समय में ईरान के प्रति सहानुभूति और एकजुटता दिखाई है। मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने भी इस संदेश को साझा करते हुए इसे अपनी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा बताया है।
Gratitude from Iran’s Aerospace Force to the people of #Spain, #Pakistan, #India, and #Germany for their support and solidarity; especially during the 83rd wave of missile response to the U.S. and #Israel.#Iran#US#War pic.twitter.com/5QjqIBFiXj
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 27, 2026
बंदर बना सेल्फी किंग : महिला के हाथ से फोन छीनकर करने लगा स्टाइल में पोज
मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई : नीता अंबानी का रोहित शर्मा के नए लुक पर हैरान करने वाला रिएक्शन, देखें वीडियो
शेयर बाजार में इतिहास रचने की तैयारी: रिलायंस जियो का मेगा IPO जल्द, 31 मार्च तक फाइल होगा DRHP
टी20 वर्ल्ड कप में जगह न मिलने पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर 10 दिन का सीजफायर : ट्रंप ने कहा- बातचीत सही दिशा में
राम नवमी पर वाल्मीकि रामायण का भव्य ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा जय श्री राम
‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार: अब घर बैठे टीवी पर मचेगा धमाका, जानिए कब और कहाँ देखें
PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!
27 किलो वजन घटाकर चमकाया शरीर: बिना दवा के फिट होने का हैदराबाद फॉर्मूला
PAK में घुसकर रणवीर सिंह ने की शूटिंग! पाकिस्तानी का अजीबोगरीब दावा सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप