आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए गिल पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन न होने को लेकर उनकी बेबाक राय चर्चा का विषय बनी हुई है।
नहीं है कोई अफसोस शुभमन गिल ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में न चुने जाने का कोई अफसोस नहीं है। गिल ने कहा, पिछले तीन-चार सीजन में मैंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे अपनी स्किल्स किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है।
व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर टीम अपनी कप्तानी और टीम के लक्ष्यों पर बात करते हुए गिल ने कहा कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा, मेरे लिए पर्सनल गोल महत्वपूर्ण नहीं हैं। हमारा कोर ग्रुप वही है, जिसने पिछले सीजन में अच्छा किया था। हालांकि, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और हमारा लक्ष्य इस बार फिर से ट्रॉफी जीतना है।
गुजरात टाइटंस की कप्तानी का सफर गौरतलब है कि 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था। 2023 में टीम उपविजेता रही। 2024 में हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी गई। अब गिल अपनी कप्तानी में टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने की फिराक में हैं।
शानदार रहा है गिल का करियर शुभमन गिल ने 2018 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अब तक खेले 118 मैचों की 115 पारियों में उन्होंने 3866 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें 372 चौके और 119 छक्के शामिल हैं। आईपीएल 2026 में गिल एक बार फिर अपने बल्ले से नए कीर्तिमान स्थापित करने की कोशिश करेंगे।
Shubman Gill said - I have scored the most runs in the IPL over the past three to four seasons and have performed consistently well as a batsman. I have no regrets about not being selected for the T20 World Cup. I don’t need to prove my skills to anyone, and we will win the… pic.twitter.com/bnnLYFlPGT
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 26, 2026
रेस्तरां में खाना खा रहा था शख्स, तभी धमका बंदूकधारी; फिर जो हुआ वो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं!
नेपाल में बालेन युग का आगाज: रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह, प्रचंड बहुमत के साथ संभाली सत्ता
होर्मुज में बवाल के बीच जयशंकर ने फेंका ऐसा पासा , दुनिया के पावरफुल देशों के माथे पर आया पसीना, चीन बना बड़ा विलेन
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच
15 साल के हुए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी: अब टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ
0 रुपए का घोटाला, सब बीजेपी की कहानी : मनीष सिसोदिया ने समिट में खोला दिल्ली की राजनीति का सच
27 किलो वजन घटाकर चमकाया शरीर: बिना दवा के फिट होने का हैदराबाद फॉर्मूला
IPL 2026: आरसीबी की फाइनल प्लेइंग-11 तैयार, आकाश चोपड़ा ने इन दिग्गजों को दी जगह
जर्सी के पैसे नहीं तो टीम क्यों खरीदी? : PSL में हुई फजीहत पर शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा