आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। बस कुछ ही घंटों का इंतजार है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले आरसीबी की प्लेइंग-11 को लेकर क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस बड़े मुकाबले के लिए अपनी संभावित टीम चुनी है।
चार विदेशी खिलाड़ियों का गणित आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने चार विदेशी खिलाड़ियों का चुनाव करना है। जोश हेजलवुड के फिट न होने के कारण समीकरण बदल गए हैं। आकाश चोपड़ा की पसंद के मुताबिक, फिल साल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड का खेलना तय है। चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने नुवान तुषारा की जगह जैकब डफी पर दांव लगाया है।
अय्यर बाहर, पडिक्कल पर भरोसा आकाश चोपड़ा ने अपनी इस प्लेइंग-11 में वेंकटेश अय्यर को शुरुआती टीम में जगह नहीं दी है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी क्रम में तरजीह दी गई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि आरसीबी वेंकटेश अय्यर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है, क्योंकि टीम ने उन पर 7 करोड़ का बड़ा दांव लगाया है।
गेंदबाजी में बदलाव गेंदबाजी विभाग में भी कुछ चौंकाने वाले चयन देखने को मिले हैं। आकाश ने रसिख डार सलाम की जगह मंगेश यादव को भारतीय पेसर के रूप में प्राथमिकता दी है। वहीं, टीम में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा संभालते नजर आएंगे।
आकाश चोपड़ा की नजर में आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटिदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख डार सलाम और वेंकटेश अय्यर।
आरसीबी का यह संतुलित नजर आने वाला कॉम्बिनेशन क्या पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ जीत दिला पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। फैंस की नजरें अब 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन मुकाबले पर टिकी हैं।
Pieces are there for Royal Challengers Bangalore... but what s the final XI? #RCB #IPL #AakashVani #Cricket pic.twitter.com/n51pyYC0YF
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 27, 2026
अखिलेश यादव का तंज: एलपीजी संकट पर बोले- सिलेंडर का साइज छोटा नहीं है, तो यह लापता क्यों है?
मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई : नीता अंबानी का रोहित शर्मा के नए लुक पर हैरान करने वाला रिएक्शन, देखें वीडियो
जंग के बीच इंसानियत की मिसाल: भारतीय बच्चों के गुल्लक ने जीता ईरान का दिल
IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं , टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शुभमन गिल का दो टूक जवाब
अखिलेश यादव का तंज: इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजाएंगे , सरकार पर बरसे सपा प्रमुख
सीएम योगी को नन्ही बच्ची ने भेंट किया बुलडोजर , फिर हुआ यह प्यारा वाकिया
हमारी शर्मिंदगी का अंत नहीं... : PSL की फजीहत पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान
रोहित शर्मा का नया अवतार देख हैरान हुईं नीता अंबानी, पोलार्ड को कहा काका
पापा कहा, फिर लगाया शोषण का आरोप: मोनालिसा और सनोज मिश्रा विवाद में आया नया मोड़
IPL 2026: कमेंट्री बॉक्स में अश्विन और उमेश यादव की एंट्री, दिग्गजों से सजा मेगा इवेंट का पैनल