गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह एक बेहद दिल छू लेने वाली घटना देखने को मिली। गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान कानपुर से आई पांच वर्षीय यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को एक खिलौना बुलडोजर भेंट किया।
मुस्कुराते हुए सीएम ने दिया उपहार बच्ची के हाथों में खिलौना बुलडोजर देखकर मुख्यमंत्री पहले तो सुखद आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्ची से यह भेंट स्वीकार की और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वह खिलौना वापस बच्ची को लौटा दिया।
क्या बोली नन्ही यशस्विनी? इस खास मुलाकात के बारे में बताते हुए नन्ही यशस्विनी ने कहा, योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी और मैंने उन्हें बुलडोजर गिफ्ट किया। उन्होंने मुझे वापस करते हुए कहा कि जाओ, तुम इससे अच्छे से खेलो और खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) के आधिकारिक हैंडल से इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा गया कि यह नन्हा-सा उपहार एक बच्ची के भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति और बड़े विश्वास का प्रतीक है।
रामनवमी के अवसर पर बधाई बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब देश भर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के आदर्श हैं, जिनका जीवन हमें करुणा, मर्यादा और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है।
साफ सफाई और विकास पर जोर इससे पहले, अपने हालिया दौरों और कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर मुखर रहे हैं। एक हालिया बयान में उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा था कि पहले की सरकारों में मंदिरों को मिलने वाली सुविधाएं नगण्य थीं, जबकि सारा ध्यान कब्रिस्तान के विकास पर केंद्रित रहता था।
*यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है...
आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
IPL का जलवा, PSL की बर्बादी : पाकिस्तान के पूर्व ओपनर ने अपनी ही लीग के खोले पोल
IPL 2026: दिग्गजों ने चुन ली अपनी प्लेऑफ टीमें, इन 3 नामों पर हर किसी को भरोसा!
हार्दिक पंड्या का बड़ा दिल: वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये, निभाया अपना पुराना वादा
WhatsApp का कायापलट: AI और नए धांसू फीचर्स से बदल जाएगी चैटिंग की दुनिया!
क्या ईरान पर हमले की तैयारी में है अमेरिका? पेंटागन में पिज्जा मीटर ने बढ़ाई हलचल
ताली बजाओ, खुल जाएगा दरवाजा: दिल्ली के 60 करोड़ के शीशमहल का वीडियो हुआ वायरल
रामनवमी पर पटना की सड़कों का रूट मैप बदला: शाम 5 बजे से इन रास्तों पर नो एंट्री , घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
काशी की गरिमा पर सवाल: अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
PSL 2026: उद्घाटन मैच में ही पाकिस्तान की फजीहत, गेंद बनी गुलाबी तो उड़ने लगा मजाक
क्रिकेट पिच पर अनचाहा मेहमान: कुत्ते को गोद में उठाकर बाहर ले गए अभिषेक पोरेल, जीत लिया फैंस का दिल