पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आगाज के साथ ही टूर्नामेंट विवादों और मजाक का केंद्र बन गया है। 26 मार्च को लाहौर कलंडर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पीसीबी (PCB) की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सफेद गेंद कैसे बन गई गुलाबी? मैच के दौरान दर्शकों और कमेंटेटर्स को तब हैरानी हुई, जब मैदान पर इस्तेमाल हो रही सफेद गेंद अचानक अपना रंग बदलकर गुलाबी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ी जब गेंद को अपनी मैरून रंग की जर्सी पर रगड़ रहे थे, तो जर्सी का रंग गेंद पर चढ़ रहा था।
मार्नस लाबुशेन ने भी जताई हैरानी हैदराबाद के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, मैंने दूसरे ओवर में ही अंपायरों से शिकायत की थी कि गेंद का रंग बदल रहा है। मैंने अपने करियर में ऐसा पहले कभी नहीं देखा। उम्मीद है कि आगे के मैचों में इसे ठीक कर लिया जाएगा।
जर्सी की क्वालिटी पर उठे सवाल फैंस ने इस वाकिए के बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड को जमकर लताड़ा। नेटिजन्स का कहना है कि पीएसएल जैसे बड़े स्तर के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को घटिया क्वालिटी की जर्सी दी गई है, जिसका रंग पसीने के साथ छूट रहा है। कई लोगों ने इसे गली क्रिकेट का स्तर बताकर पीसीबी का मजाक उड़ाया।
मजाक का दौर और मैच का परिणाम हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने खुद इस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, विरोधी टीम लाहौर कलंडर्स को पहले पिंक बॉल मैच जीतने पर बधाई। वहीं, मैच के परिणाम की बात करें तो लाहौर कलंडर्स ने आसानी से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर ने 199 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम महज 130 रनों पर ढेर हो गई। फखर जमां ने 53 रनों की शानदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
🚨🚨Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like pic.twitter.com/VHSXouHZYx
पीएसएल की फजीहत: मैच के दौरान जर्सी से छूटा रंग, सफेद बॉल बन गई पिंक
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने भेजे पाकिस्तानी झंडे वाले 10 तेल टैंकर, बोले- सौदा करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है ईरान
ईरान से जंग के बीच ट्रंप का बड़ा खुलासा: सीजफायर से पहले मिला कीमती गिफ्ट
# ईरान का वो मास्टरप्लान, जिसके आगे बेबस हुए ट्रंप; जंग में क्या अमेरिका की हो रही है हार?
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला: धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों का हाल
समुद्र में दिखा मिरेकल बर्थ : स्पर्म व्हेल के प्रसव का दुर्लभ वीडियो देख दंग रह गए वैज्ञानिक
ईरान के लिए कश्मीरी दूल्हे ने कुरबान कर दी शादी की नोटों की माला , जज्बे को सलाम
ईरान को मिली 10 दिनों की मोहलत, ट्रंप ने टाल दिया एनर्जी प्लांट पर हमला
PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!
मामूली कहासुनी बनी मौत का सबब: चेन्नई में वैन चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार