वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका का भरोसा जीतने के लिए 10 तेल टैंकर भेजे हैं, जिन पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था।
ईरान का गिफ्ट और पाकिस्तान का लिंक ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान बताया कि ईरान ने पहले 8 तेल टैंकरों को गुजरने दिया और बाद में 2 और टैंकर भेजे। ट्रंप के मुताबिक, इन टैंकरों पर पाकिस्तानी झंडे लगे थे। उन्होंने इसे ईरान द्वारा अमेरिका के साथ अपना भरोसा कायम करने की कोशिश करार दिया है।
ईरान सौदे के लिए गिड़गिड़ा रहा है ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अमेरिका के साथ सौदा करना चाहता है। राष्ट्रपति ने दोटूक कहा, वे सौदे के लिए भीख मांग रहे हैं। जो कोई भी वहां की स्थिति देख रहा है, वह समझ सकता है कि वे बातचीत के लिए इतने बेताब क्यों हैं।
संवाद से इनकार हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिका ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, वे (ईरानी) मूर्ख नहीं हैं, लेकिन हम अभी उनसे बात नहीं कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ईरान पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव और कूटनीतिक हलचल के बीच आया है।
खार्ग द्वीप का तनाव और संभावित सैन्य एक्शन खबरें हैं कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप (Kharg Island) पर जमीनी हमला करने की रणनीति बना रहा है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है। सैन्य जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच तनाव किसी भी समय युद्ध का रूप ले सकता है।
पुतिन की चेतावनी इस पूरे घटनाक्रम पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी चिंता जताई है। पुतिन ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो इसके परिणाम कोरोना वायरस महामारी से भी अधिक भयावह और विनाशकारी होंगे।
क्या है असली खेल? ट्रंप ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें इन तेल टैंकरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने खबरों में देखा कि तेल से लदे टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, तब उन्हें लगा कि कुछ असामान्य घट रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सब दोनों देशों के बीच चल रही किसी गुप्त कूटनीति का हिस्सा हो सकता है।
BIG BREAKING : Donald Trump का बड़ा दावा, Iran ने दिए पाकिस्तानी झंडे (Pakistani Flagged ) लगे 10 तेल टैंकर, बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया, पढ़ें पूरी खबर 👇🏻https://t.co/2njc7Niv6m#donaldtrump#iran#present #IranWar #iranus #iranuswar #trendingnow #straitofhormuz pic.twitter.com/zSzAVd2on5
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 26, 2026
रोहित शर्मा को देख हैरान हुईं नीता अंबानी, फिटनेस देख कहा- तुम्हें पहचान ही नहीं पाई!
ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत
सावनेर की स्वर्णिम उपलब्धि: अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में दर्ज हुई महाआरती
‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार: अब घर बैठे टीवी पर मचेगा धमाका, जानिए कब और कहाँ देखें
रेस्तरां में खाना खा रहा था शख्स, तभी धमका बंदूकधारी; फिर जो हुआ वो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं!
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
तेजस्वी यादव और खरगे पर FIR की तैयारी: AI के जरिए फर्जी वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप
27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो
राजस्थान की सियासत में भूचाल: मंत्रियों के बेटों के दखल पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला
सर, ये मीम्स बंद नहीं होने चाहिए : राघव चड्ढा ने खुद पर बने मीम्स का लिया मजा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जोक्स की जंग