अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा किया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि सीजफायर की बातचीत से पहले ईरान ने उन्हें एक बड़ा तोहफा भेजा है।
तेल और गैस का तोहफा ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह तोहफा कोई हथियार या परमाणु तकनीक नहीं, बल्कि तेल और ऊर्जा से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि ईरान अमेरिका को तेल से भरे 10 जहाज दे रहा है, जिनमें से 8 जहाज जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त रुख ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर किसी भी तरह का टोल वसूलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने इस खुलासे के साथ ही यह संकेत दिया कि ईरान अब अमेरिका की शर्तों के आगे झुकने को तैयार है।
समझौते की तैयारी में ईरान ट्रंप का मानना है कि अमेरिका इस जंग में पहले ही जीत हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि वे अब ईरान के सही लोगों के संपर्क में हैं ताकि आपसी दुश्मनी को खत्म किया जा सके। ट्रंप के मुताबिक, ईरानी पक्ष भी इस समझौते के लिए बेहद उत्सुक है।
बातचीत के लिए बनाई गई खास टीम इस मामले को सुलझाने के लिए ट्रंप ने अपनी एक कोर टीम तैनात की है। इसमें जेरेड कुशनर, स्टीव विटकॉफ, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और मार्को रुबियो शामिल हैं, जो लगातार ईरान के साथ बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं।
बमों के साथ जारी रहेगी बातचीत ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का रुख थोड़ा अलग है। उन्होंने कहा कि समझौते की कोशिशों के बीच सैन्य दबाव कम नहीं होगा। हेगसेथ ने दोटूक कहा, हम बमों के साथ बातचीत जारी रखेंगे। युद्ध भी संवाद का ही एक जरिया है।
ट्रंप ने हेगसेथ के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि रक्षा मंत्री शायद इस बात से थोड़े निराश हैं कि मामला इतनी जल्दी सुलझ रहा है, क्योंकि वे सैन्य कार्रवाई को और अधिक देखना चाहते थे। कुल मिलाकर, अमेरिका का दावा है कि ईरान अब बैकफुट पर है, जिससे युद्ध का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है।
BREAKING: Trump reveals Iran s gift:
— Clash Report (@clashreport) March 26, 2026
They will let us have 8 boats of oil; they will sail tomorrow. pic.twitter.com/JwriJxAsK9
‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार: अब घर बैठे टीवी पर मचेगा धमाका, जानिए कब और कहाँ देखें
IPL का जलवा, PSL की बर्बादी : पाकिस्तान के पूर्व ओपनर ने अपनी ही लीग के खोले पोल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस-भाजपा में हाथापाई
अयोध्या में प्रभु राम का सूर्य तिलक : विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम
वेट लॉस दवाओं का काला सच : बिना डॉक्टर की सलाह ली तो बढ़ सकता है जान का खतरा
काशी की गरिमा पर सवाल: अस्सी घाट पर गंगा आरती के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
इजरायली टैंकों का कब्रिस्तान बना लेबनान: 100 मर्केवा टैंक तबाह, इजरायल को अरबों का झटका
बिहार में मौसम का डबल अटैक : भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, रहें सावधान!
डीएम का इंतजार, मंत्री की नाराजगी: कन्नौज में सरकारी कार्यक्रम से बिना उद्घाटन लौटे असीम अरुण
27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो