आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। शनिवार, 28 मार्च से क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार एक बार फिर फैंस के रोमांच को दोगुना करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
अश्विन और उमेश यादव की नई पारी मेगा इवेंट के ठीक पहले ब्रॉडकास्टर ने कमेंट्री पैनल की पूरी सूची जारी कर दी है। इस बार कमेंट्री बॉक्स में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम—रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव—नई भूमिका में नजर आएंगे। पिछले सीजन तक मैदान पर पसीना बहाने वाले ये दिग्गज अब अपनी आवाज और क्रिकेट की बारीक समझ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
हिंदी कमेंट्री में दिग्गजों का जमावड़ा इस साल हिंदी कमेंट्री पैनल में धुरंधरों की लंबी फौज शामिल की गई है। नवजोत सिंह सिद्धू, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा जैसे अनुभवी कमेंटेटर्स के साथ अश्विन, उमेश यादव, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, इरफान पठान और चेतेश्वर पुजारा जैसे सितारे भी चर्चाओं को धार देंगे।
12 भाषाओं में 160 से ज्यादा एक्सपर्ट्स आईपीएल 2026 का लुत्फ इस बार 12 अलग-अलग भाषाओं में उठाया जा सकेगा। ब्रॉडकास्टर ने कुल 160 से अधिक क्रिकेट एक्सपर्ट्स को जोड़ा है, जो खेल के हर पहलू का विश्लेषण करेंगे। अंग्रेजी पैनल में रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और एबी डिविलियर्स जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज अपनी राय रखते नजर आएंगे।
भोजपुरी तड़के का जलवा पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी कमेंट्री की लोकप्रियता को देखते हुए इसे इस बार भी खास महत्व दिया गया है। सौरभ सिंह, सुमित मिश्रा और शालिनी सिंह समेत कई विशेषज्ञों की टीम भोजपुरी दर्शकों के लिए खेल के रोमांच को और भी मज़ेदार बनाएगी।
28 मार्च को शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कमेंट्री बॉक्स में उतरे ये नए दिग्गज दर्शकों के दिलों पर कितनी छाप छोड़ पाते हैं।
160+ voices. 12 languages. 1 epic STARCAST! 🎙️
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
Voices that will bring TATA IPL 2026’s Bindaas energy to your screens! 😍#TATAIPL 2026 👉 Starts SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/YOCQS1Qwcy
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: राहुल गांधी पर टिप्पणी और खामेनेई के पोस्टर पर जोरदार हंगामा
PSL 2026: सफेद गेंद बनी लाल, शर्मिंदगी से लाल हुआ पाकिस्तान; भारतीय दिग्गज ने लिए मजे
शेयर बाजार में इतिहास रचने की तैयारी: रिलायंस जियो का मेगा IPO जल्द, 31 मार्च तक फाइल होगा DRHP
खामोश कमरा और आखिरी पन्ने: खामनेई की अंतिम तस्वीर ने दुनिया को रुलाया
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
# अयोध्या में इतिहास: रामलला का भव्य ‘सूर्य तिलक’, मस्तक पर 4 मिनट तक चमकेंगी सूर्य की किरणें
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की बंपर लॉटरी, टीम इंडिया के लिए खुला सुपरस्टार का रास्ता
ईरान को मिली 10 दिनों की मोहलत, ट्रंप ने टाल दिया एनर्जी प्लांट पर हमला
तानाशाह किम जोंग उन और बेलारूस के राष्ट्रपति का हथियार एक्सचेंज , वीडियो वायरल
अखिलेश यादव का तंज: एलपीजी संकट पर बोले- सिलेंडर का साइज छोटा नहीं है, तो यह लापता क्यों है?