प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की हालिया मुलाकात ने वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे को बेहद असामान्य उपहार भेंट करते नजर आ रहे हैं।
तलवार और राइफल का आदान-प्रदान मुलाकात के दौरान किम जोंग उन ने बेलारूस के राष्ट्रपति को एक सुंदर सजावटी फूलदान और एक तलवार भेंट की। बदले में, लुकाशेंको ने किम को एक असॉल्ट राइफल तोहफे के रूप में दी। वीडियो में किम जोंग उन को राइफल को हाथों में लेकर उसे चलाने का प्रयास करते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
दुश्मन आए तो काम आएगी इस आदान-प्रदान के दौरान लुकाशेंको ने एक ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने हसते हुए किम से कहा, अगर दुश्मन आए तो यह (राइफल) काम आएगी। इस पर किम जोंग उन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस टिप्पणी को मध्य-पूर्व और वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
बदलती दुनिया और संप्रभुता का मुद्दा अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस मुलाकात को गहराते रिश्तों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पहले दोनों देशों के बीच सहयोग की कमी थी, लेकिन अब संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से अमेरिका और पश्चिमी शक्तियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी कर रही हैं।
स्वतंत्र देशों के गठबंधन का संदेश लुकाशेंको ने जोर दिया कि मौजूदा वैश्विक माहौल में स्वतंत्र देशों को अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया और बेलारूस का यह करीबी मिलन अमेरिका के खिलाफ एक नई धुरी तैयार करने की कोशिश हो सकता है। किम जोंग उन पहले भी कई बार अमेरिका को सीधी युद्ध की धमकी दे चुके हैं।
Lukashenko presents Kim Jong Un with an ASSAULT RIFLE
— RT (@RT_com) March 26, 2026
Just in case the enemy comes
The Belarusian president got a vase and a sword as gifts in turn pic.twitter.com/9ZZiqN9n3A
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया : इजरायल पर 83वीं लहर का जोरदार हमला
ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत
27 की उम्र में गुमनामी में खो गया यह जादुई स्पिनर, कभी सचिन के विदाई मैच का बना था हीरो
PSL 2026: सिकंदर रजा का सुपर शो , लाहौर कलंदर्स ने पहले ही मुकाबले में हैदराबाद किंग्समैन को रौंदा
PSL का पहला मैच: जर्सी ने बदली गेंद का रंग, मार्नस लाबुशेन रह गए हैरान
धुरंधर 2 का शो बना अखाड़ा: रणबीर और रणवीर के फैंस के बीच चले लात-घूंसे
व्हाइट हाउस के रेड कार्पेट पर छाया Figure 03 : मेलानिया ट्रंप के साथ कदमताल करता दिखा भविष्य का रोबोट
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 36 जिलों में 6 दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
राम नवमी पर वाल्मीकि रामायण का भव्य ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा जय श्री राम
हार्दिक पंड्या का बड़ा दिल: वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये, निभाया अपना पुराना वादा