पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 69 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की। लाहौर की इस जीत में जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा मुख्य आकर्षण रहे।
लाहौर की तूफानी शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की शुरुआत शानदार रही। ओपनर फखर जमां और मोहम्मद नईम ने 50 गेंदों में 84 रन जोड़कर टीम को मजबूत नींव दी। नईम ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
अंत में दिखी आतिशबाजी मिडिल ऑर्डर में हसीबुल्लाह खान ने 20 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की तेज पारी खेली। सिकंदर रजा ने महज 10 गेंदों में 24 रनों का योगदान देकर तेजी से रन बटोरे। पारी के अंतिम पलों में कप्तान शाहीन अफरीदी ने अपनी क्लास दिखाते हुए मात्र 2 गेंदों पर 2 छक्के उड़ाए, जिससे लाहौर का स्कोर 20 ओवर में 199 रनों के विशाल आंकड़े तक पहुंच गया।
हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम ढहा 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की टीम दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे। सैम अय्यूब (17) और उस्मान खान (9) जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए मार्नस लाबुशेन भी 22 गेंदों में केवल 26 रन ही बना सके।
सिकंदर रजा का ऑलराउंड कहर गेंद और बल्ले से मैच का रुख बदलने वाले सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया। रजा ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने कुसल परेरा और कप्तान लाबुशेन को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी।
लाहौर का घातक गेंदबाजी आक्रमण लाहौर के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज रनों के लिए तरसते नजर आए। शाहीन अफरीदी, उबेद शाह, मुस्तफिजुर रहमान और हारिस रऊफ की चौकड़ी ने कसी हुई गेंदबाजी की। हारिस रऊफ ने शानदार लय में दिखते हुए 22 रन देकर 2 विकेट झटके। पूरी हैदराबाद टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 130 रन ही बना सकी और मैच 69 रनों से गंवा दिया।
What a player Shikandar Raza is.. A Champion player any day of the year. Great player in a great league 👏👏#PSL pic.twitter.com/3QtDemsuec
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) March 26, 2026
बेंगलुरु: मेडिकल क्लास में प्रोफेसर का फिल्मी प्रपोजल पड़ा महंगा, सरेआम हुई चप्पलों से पिटाई
ईरान की मिसाइलों पर Thank You India : आखिर तेहरान ने क्यों दुनिया के सामने जताया भारत का आभार?
अमेरिकी डॉलर पर अब राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्नेचर: 165 साल पुरानी परंपरा इतिहास बनी
ईरान की रेड लाइन : होर्मुज में बिना मर्जी घुसा जहाज, मिसाइल दागकर किया बेहाल
वही डंडे और वही बॉल है : इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कोच आशीष नेहरा और कप्तान गिल के सुर जुदा
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी
राम नवमी पर वाल्मीकि रामायण का भव्य ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा जय श्री राम
IPL का जलवा, PSL की बर्बादी : पाकिस्तान के पूर्व ओपनर ने अपनी ही लीग के खोले पोल
कपिल शर्मा के घर राम नवमी की धूम: बेटी अनायरा के साथ किया कन्या पूजन, वीडियो हुआ वायरल
मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं : IPL 2026 से पहले शुभमन गिल का आलोचकों को दो टूक जवाब