राम नवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी घर पर भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने अपने आवास पर कन्या पूजन का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बेटी के साथ निभाई परंपरा कपिल शर्मा ने इस खास मौके पर अपनी बेटी अनायरा के साथ मिलकर कन्याओं के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया। वीडियो में कपिल पूरे श्रद्धा भाव से कन्याओं के पैरों को पखारते दिखे। इस दौरान उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी विधि-विधान में शामिल नजर आईं।
प्यार लुटा रहे हैं फैंस कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कन्याओं को भोजन परोसते और उनके हाथों में कलावा बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में परिवार के अन्य सदस्य और कपिल का बेटा भी नजर आया। फैंस इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सालों से कायम है परंपरा कपिल शर्मा के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे साल 2020 से लगातार कन्या पूजन की झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहे हैं। इससे पहले भी जब अनायरा ने पहली बार पारंपरिक लहंगा-चोली पहनकर कन्या पूजन में हिस्सा लिया था, तो उनकी क्यूटनेस ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया था।
वर्कफ्रंट की बात प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कपिल शर्मा आखिरी बार किस किस को प्यार करूं 2 में नजर आए थे। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अब यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म में कपिल के साथ आयशा खान और पारुल गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।
#ramnavami #kapilsharma pic.twitter.com/A6CqB9xSIu
— Rosy Panwar (@RosyPanwar) March 27, 2026
ईरान की रेड लाइन : होर्मुज में बिना मर्जी घुसा जहाज, मिसाइल दागकर किया बेहाल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस-भाजपा में हाथापाई
क्या मरियम नवाज लॉर्ड्स की रानी हैं? नसीम शाह के विवादित पोस्ट ने मचाया हड़कंप
PSL का शर्मनाक आगाज: गद्दाफी स्टेडियम में नकली शोर और VIP कल्चर ने फैंस को किया नाराज
IPL 2026: मैदान से माइक तक का सफर, कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन
मिडिल-ईस्ट संकट: भारत में तेल और गैस की सुरक्षा के लिए सरकार सख्त, राजनाथ सिंह संभालेंगे मोर्चा
रेलवे की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त: AI और ड्रोन बनेंगे चौकीदार , अश्विनी वैष्णव ने बताया मास्टर प्लान
PSL 2026: खराब जर्सी के कारण सफेद गेंद बनी गुलाबी, पहले ही मैच में हुई किरकिरी
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 36 जिलों में 6 दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बनी लीग, जर्सी की घटिया क्वालिटी पर मचा बवाल