पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन शुरू होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। बंद दरवाजों के पीछे मैच, बड़े खिलाड़ियों को मिल रही धमकियों के बीच अब पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है।
मरियम नवाज पर कसा तंज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच के दौरान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ वीआईपी मेहमान के तौर पर मौजूद थीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्टेडियम से उनका एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए नसीम शाह ने लिखा, उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह ट्रीट क्यों किया जा रहा है?
पोस्ट वायरल होते ही डिलीट नसीम शाह का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इसे लेकर काफी बवाल मचा और प्रशंसकों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। विवाद बढ़ता देख नसीम ने कुछ ही मिनटों के भीतर इस पोस्ट को हटा दिया।
हैक हुआ अकाउंट! हंगामे के बाद नसीम शाह ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया, मेरा अकाउंट हैक हो गया था, जिसे अब सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया है। पिछली टिप्पणी मेरे निजी विचार नहीं थे। हालांकि, इस सफाई के बाद भी यह मामला क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मैदान पर फखर जमन का जलवा विवादों से इतर मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। फखर जमन ने 10 चौकों की मदद से 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम महज 130 रनों पर सिमट गई। फखर जमन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
🚨 Naseem Shah tweeted about Maryam Nawaz… then deleted it within 5 minutes! 😳#PSL pic.twitter.com/ADqQt1D6E1
— Khan (@ccricket713) March 26, 2026
क्या शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला करेंगे ट्रंप? पेंटागन का पिज्जा मीटर दे रहा खतरनाक संकेत
PSL में शर्मनाक नजारा: गेंद बनी पिंक , घटिया जर्सी की पोल खुली तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
रामनवमी पर सावनेर का महा-रिकॉर्ड: 5 हजार लोगों की महाआरती ने अयोध्या को पीछे छोड़ा
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले CM हाउस में फाइनल मीटिंग
अयोध्या में अलौकिक दृश्य: रामलला का हुआ भव्य सूर्य तिलक , पीएम मोदी ने भी किए दर्शन
तेल-गैस की किल्लत में अफवाह की मिलावट: लंबी लाइनों का सच और जमाखोरों का काला खेल
बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल : क्या 72 घंटे में नीतीश कुमार छोड़ देंगे कुर्सी?
पीएसएल की फजीहत: मैच के दौरान जर्सी से छूटा रंग, सफेद बॉल बन गई पिंक
बच्चों के मार्गदर्शक बने नशेबाज: नेपाल ट्रिप से लौटते समय गिरफ्तार हुए 5 सरकारी शिक्षक
नीता अंबानी के सामने आए रोहित शर्मा, पहचानना हुआ मुश्किल; हिटमैन का नया लुक देख दंग रह गईं मालकिन