बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल : क्या 72 घंटे में नीतीश कुमार छोड़ देंगे कुर्सी?
News Image

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही पद छोड़ने की तैयारी में हैं। राज्य की सत्ता का संतुलन अब जेडीयू से बीजेपी की ओर झुकता दिख रहा है। अगले 72 घंटे बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं।

नीतीश का एग्जिट प्लान और निशांत की सक्रियता राजनीति से हमेशा दूर रहने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की अचानक बढ़ती सक्रियता ने इन चर्चाओं को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर केंद्र की ओर रुख करने की तैयारी में हैं। ऐसे में जेडीयू की कमान संभालने की जिम्मेदारी अब निशांत कुमार के कंधों पर आती दिख रही है।

जेडीयू दफ्तर में हलचल, गुपचुप बैठकों का दौर निशांत कुमार ने सक्रिय होते ही पार्टी के भीतर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। बुधवार को वे अचानक जेडीयू दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एमएलसी संजय गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया, जो सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया का संकेत माना जा रहा है।

NDA का मास्टर प्लान तैयार? सिर्फ जेडीयू ही नहीं, बल्कि सीएम हाउस में NDA के बड़े नेताओं के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की तैयारी भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के जिला अध्यक्षों और बड़े पदाधिकारियों को आगामी रणनीति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। निशांत कुमार की मौजूदगी में हुई ये बैठकें साफ इशारा कर रही हैं कि सत्ता के हस्तांतरण की पटकथा लिखी जा चुकी है।

अगले 72 घंटे क्यों हैं अहम? राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नीतीश कुमार अगले 72 घंटों के भीतर बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपने पॉलिटिकल ट्रांजिशन का पहला चरण पूरा कर सकते हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या निशांत कुमार पर्दे के पीछे रहकर पार्टी संभालेंगे या वे सीधे राजनीति में उतरेंगे। अगले तीन दिन बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत

Story 1

PSL 2026: उद्घाटन मैच में ही पाकिस्तान की फजीहत, गेंद बनी गुलाबी तो उड़ने लगा मजाक

Story 1

बैटिंग छोड़ कुत्ते को गोद में उठाया, प्रैक्टिस मैच में दिखा पृथ्वी शॉ और पोरेल का क्यूट मोमेंट

Story 1

नीता अंबानी के सामने आए रोहित शर्मा, पहचानना हुआ मुश्किल; हिटमैन का नया लुक देख दंग रह गईं मालकिन

Story 1

अहिल्यानगर: रामनवमी जुलूस पर पथराव, मस्जिद के मौलाना समेत कई नामजद

Story 1

भारत की सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: रूस इस साल देगा S-400 की बाकी यूनिट्स और बॉडीगार्ड पैंटसिर का ऑफर

Story 1

क्या मरियम नवाज लॉर्ड्स की रानी हैं? नसीम शाह के विवादित पोस्ट ने मचाया हड़कंप

Story 1

S-400 से भी घातक तुंगुस्का : अब चलते-चलते आसमान से दुश्मन को ढेर करेगा भारत

Story 1

झारखंड के गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव: महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला

Story 1

खामोश कमरा और आखिरी पन्ने: खामनेई की अंतिम तस्वीर ने दुनिया को रुलाया