भारत और रूस के बीच रक्षा संबंधों में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। अब रूस ने संकेत दिए हैं कि वह S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बाकी बची दो यूनिट्स साल 2027 के बजाय इसी साल 2026 में ही भारत को सौंप देगा।
अगले महीने से शुरू होगी डिलीवरी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, S-400 की पहली यूनिट अगले महीने (अप्रैल) में भारत पहुंच जाएगी। वहीं, पांचवीं और अंतिम यूनिट नवंबर तक भारत को मिल जाएगी। यूक्रेन युद्ध के कारण इन प्रणालियों की डिलीवरी में लगातार देरी हो रही थी, लेकिन रूस ने अब समयबद्ध आपूर्ति का वादा पूरा करने का फैसला किया है।
सुदर्शन चक्र और उसके बॉडीगार्ड का दम भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.43 अरब डॉलर का सौदा किया था, जिसके तहत अब तक 3 यूनिट भारत को मिल चुकी हैं। सुदर्शन चक्र नाम से मशहूर यह सिस्टम दुश्मन के लिए काल साबित होता है। अब रूस ने इसके साथ पैंटसिर-S1M (Pantsir-S1M) सिस्टम का भी ऑफर दिया है।
इसे S-400 का बॉडीगार्ड कहा जाता है। इसका मुख्य काम ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से S-400 की सुरक्षा करना है, ताकि दुश्मन के छोटे हमलों से मुख्य सिस्टम सुरक्षित रहे।
क्या है S-400 की ताकत? यह एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सबसे घातक हथियारों में गिना जाता है। इसका रडार 600 किमी की दूरी तक दुश्मन के खतरों को भांप सकता है और 400 किमी के दायरे में उन्हें नेस्तनाबूद कर सकता है।
यह प्रणाली एक साथ 36 से 80 लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। इसकी मिसाइलें मैक 14 (लगभग 17,000 किमी/घंटा) की रफ्तार से उड़ सकती हैं, जिससे दुश्मन विमानों या मिसाइलों का बच पाना लगभग नामुमकिन है। सबसे खास बात यह है कि इसे युद्ध की स्थिति में तैनात होने में केवल 5 मिनट का समय लगता है।
अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद को मंजूरी सिस्टम की उपलब्धता के साथ-साथ, भारत अपनी मारक क्षमता भी बढ़ा रहा है। पिछले महीने रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रूस से 10,000 करोड़ रुपये की लागत से 288 अतिरिक्त S-400 मिसाइलें खरीदने की प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी है। यह कदम भारत की हवाई सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
❗️Russia Ready to Offer India High-Precision Air Defence Systems – RT Sources
— RT_India (@RT_India_news) March 26, 2026
Moscow is exploring the supply of Pantsir short-range air defence systems to New Delhi, a source has told RT.
The Pantsir‑S1M can effectively engage all types of aerodynamic targets, including… pic.twitter.com/AeodSsXFR5
मिसाइल पर थैंक यू लिखकर ईरान का इजरायल पर हमला, भारत समेत कई देशों का जताया आभार
ईरान-इजरायल जंग में यूक्रेन की चाल: इंटरसेप्टर ड्रोन के बदले रूस को मात देने की डील
जवान लड़के वाली बात पर शर्मा गए रोहित शर्मा, नीता अंबानी की तारीफ ने लूटी महफिल
# अयोध्या में इतिहास: रामलला का भव्य ‘सूर्य तिलक’, मस्तक पर 4 मिनट तक चमकेंगी सूर्य की किरणें
नालंदा में CM नीतीश के काफिले के आगे दौड़ी मासूम, महिला कांस्टेबल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
PSL 2026: खराब जर्सी के कारण सफेद गेंद बनी गुलाबी, पहले ही मैच में हुई किरकिरी
0 रुपए का घोटाला, सब बीजेपी की कहानी : मनीष सिसोदिया ने समिट में खोला दिल्ली की राजनीति का सच
मिशन वर्ल्ड कप 2027: रोहित शर्मा की नजरें दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर, क्या 20 मैचों में रचेंगे नया इतिहास?
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न: ईरान पर हमलों पर 6 अप्रैल तक लगी ब्रेक
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी