मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन ने खुद को एक बड़े ग्लोबल प्लेयर के रूप में पेश किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि उनका देश मिडिल ईस्ट के देशों को ईरानी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए तकनीक और इंटरसेप्टर ड्रोन देने को तैयार है।
जेलेंस्की ने खोला अपना प्लान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेलेंस्की ने साफ किया कि अमेरिका समेत सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत जैसे देशों ने उनसे संपर्क किया है। जेलेंस्की के मुताबिक, इन देशों के सामने ईरानी ड्रोन का बड़ा खतरा है, जिससे निपटने के लिए यूक्रेन की विशेषज्ञ टीमें पहले से ही उन देशों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
सिर्फ ड्रोन नहीं, पूरी सिस्टम की पेशकश जेलेंस्की का मानना है कि पैट्रियट या THAAD जैसी प्रणालियां भारी ड्रोन हमलों के लिए काफी नहीं हैं। उनका कहना है कि इंटरसेप्टर ड्रोन इन हमलों को रोकने का सबसे सटीक आधुनिक हथियार हैं, लेकिन ये ड्रोन बिना यूक्रेनी विशेषज्ञों की तकनीक और ट्रेनिंग के काम नहीं कर सकते। यूक्रेन अब इस पूरी प्रणाली (सिस्टम) को उन देशों को देने की तैयारी में है।
बदले में मिसाइल डिफेंस चाहते हैं जेलेंस्की यूक्रेन इस मदद के बदले में कोई मुफ्त सौदा नहीं करना चाहता। जेलेंस्की ने स्पष्ट कहा, हम मिडिल ईस्ट के देशों को अपने उपकरण देंगे, लेकिन बदले में हमें भी उनसे अपनी सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम की जरूरत है। यूक्रेन के पास इन प्रणालियों की भारी कमी है, जिन्हें वह रूस के खिलाफ जारी जंग में अपने पक्ष में इस्तेमाल करना चाहता है।
फंडिंग की भूख और रूस के खिलाफ तैयारी यूक्रेन के रक्षा उद्योग के सामने फिलहाल फंड की भारी कमी है। जेलेंस्की ने बताया कि उनकी फैक्ट्रियां अपनी क्षमता के आधे पर ही चल रही हैं। वे इन प्रणालियों को बेचकर मिलने वाली राशि से अपने लिए और अधिक ड्रोन बनाना चाहते हैं।
जेलेंस्की की यह रणनीति दोतरफा है—एक तरफ वे मिडिल ईस्ट को सुरक्षा कवच दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ रूस के खिलाफ लड़ने के लिए जरूरी मिसाइलें और फंड का जरिया भी बना रहे हैं। देखना यह होगा कि अरब देश इस अदला-बदली पर कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं।
The United States has reached out to us regarding their bases in Middle Eastern countries. We’ve also been approached by Saudi Arabia, Qatar, the United Arab Emirates, Bahrain, Jordan, and Kuwait.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) March 26, 2026
We’re already working with some of them, and our expert teams are already on the… pic.twitter.com/1y4HsvfU69
बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, आम आदमी को बड़ी राहत
IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
क्या ईरान-अमेरिका युद्ध अब होगा आमने-सामने? सीमाओं पर तैनात हुए ईरानी कमांडर
बेइज्जती हो तो ऐसी! PSL के पहले ही दिन दुनिया भर में बना पाकिस्तान का मजाक
पीएसएल की फजीहत: मैच के दौरान जर्सी से छूटा रंग, सफेद बॉल बन गई पिंक
रेलवे की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त: AI और ड्रोन बनेंगे चौकीदार , अश्विनी वैष्णव ने बताया मास्टर प्लान
कच्चा तेल 122 डॉलर के पार, फिर भी भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
0 रुपए का घोटाला, सब बीजेपी की कहानी : मनीष सिसोदिया ने समिट में खोला दिल्ली की राजनीति का सच
रेस्तरां में खाना खा रहा था शख्स, तभी धमका बंदूकधारी; फिर जो हुआ वो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं!
बंदर बना सेल्फी किंग : महिला के हाथ से फोन छीनकर करने लगा स्टाइल में पोज