नई दिल्ली: टाइम्स नाउ समिट 2026 में आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी पार्टी को कट्टर ईमानदार बताते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शराब नीति से लेकर दिल्ली की वर्तमान सरकार तक कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
शराब नीति: साजिश या घोटाला? सिसोदिया ने दावा किया कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब नीति मामले में 0 रुपए का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चलाया गया मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित था। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए किया।
उन्होंने बताया कि जिस नीति के लिए उन्हें फंसाया गया, वही नीति पंजाब में आज सफलतापूर्वक चल रही है। वहां आबकारी राजस्व 6,000 करोड़ से बढ़कर 12,000 करोड़ हो गया है। सिसोदिया का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी के हस्तक्षेप ने जनता को 15,000 करोड़ का नुकसान पहुंचाया, ये पैसा स्कूलों और अस्पतालों में लग सकता था।
दिल्ली की सीएम को दी पढ़ने-लिखने की सलाह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तंज कसते हुए सिसोदिया ने कहा कि सिर्फ केजरीवाल का नाम जपने से दिल्ली नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी हर समस्या (यमुना, प्रदूषण, बिजली) के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि अब सत्ता उनके हाथ में है। उन्होंने सलाह दी कि सीएम को काम करके दिखाना होगा, तभी जनता उन्हें अपना नेता मानेगी।
वित्तीय संकट और कर्ज का मुद्दा सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अब 2,000 करोड़ का कर्ज ले रही है। उन्होंने याद दिलाया कि AAP सरकार के दौरान बजट 25,000 करोड़ से बढ़कर 78,000 करोड़ हुआ, वह भी बिना किसी कर्ज के। उन्होंने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रति महीने देने के बीजेपी के वादे को चोरी बताते हुए कहा कि बजट में प्रावधान के बाद भी पैसा न देना जनता को धोखा देना है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर सिसोदिया ने कहा कि AAP जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। उन्होंने कहा, अगर हमारा कोई विधायक या मंत्री भ्रष्टाचार करता है, तो हम उसे बचाते नहीं, बल्कि जेल भेजते हैं। उन्होंने बीजेपी पर वॉशिंग मशीन वाली राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वे भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हें साफ कर देते हैं।
सिसोदिया ने अंत में कहा कि अरविंद केजरीवाल और वे खुद डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि सच्चाई देर से ही सही, लेकिन सामने आ रही है और जनता सब देख रही है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को क्यों दी पढ़ने-लिखने की सलाह ?@Nagar_Pulkit @msisodia #TNSummit26 #TimesNowSummit2026 @JansamparkMP @UPGovt @Tourism_Delhi @CNESSSuperApp @ZingHR @AccordHotels35 @AMRITAedu @SamtelAvionics pic.twitter.com/e9Haj9wZjf
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 27, 2026
रेस्टोरेंट में घुसा बंदूकधारी, युवक ने दिखाई गजब की हिम्मत; वीडियो देख दंग रह गए लोग
PSL का पहला मैच: जर्सी ने बदली गेंद का रंग, मार्नस लाबुशेन रह गए हैरान
धुरंधर 2 का शो बना अखाड़ा: रणबीर और रणवीर के फैंस के बीच चले लात-घूंसे
PAK में घुसकर रणवीर सिंह ने की शूटिंग! पाकिस्तानी का अजीबोगरीब दावा सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
टैटू बनवाना पड़ा भारी: घर पहुँचते ही माँ ने भरी महफिल में उतारा भूत , वीडियो देख लोग हुए लोटपोट
PSL 2026: खराब जर्सी के कारण सफेद गेंद बनी गुलाबी, पहले ही मैच में हुई किरकिरी
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, जानें नई कीमतें
₹16,999 में दमदार बैटरी और पिक्सेल जैसा लुक: TECNO Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च
लद्दाख में कुदरत का कहर: जोजिला पास में एवलॉन्च से 7 लोगों की मौत, मलबे में दबीं कई गाड़ियां
140 साल बाद दिल्ली को मिला नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हरमनप्रीत कौर के नाम होगा खास ‘पिंक स्टैंड’